Tuesday, 8 April 2014

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने गर्लफ्रेंड लाना से की शादी

ख़बरें विस्‍तार से
ब्रेट ली अपनी पत्नी लाना एंडरसन के साथ
ऑस्ट्रेलियाई किक्रेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने दूसरी बार शादी रचा ली. इस बार ब्रेट ली का हाथ थामा है उनकी एक साल पुरानी प्रेमिका लाना एंडरसन ने. पिछले साल अगस्त से ही ब्रेट ली और लाना साथ थे. कई मौकों पर मीडिया में इस जोड़े की तस्वीरें आई थीं. एक समय रफ्तार का दूसरा नाम रहे ब्रेट ली ने अपनी प्रेमिका लाना एंडरसन से सीफोर्थ में अपने नए घर में आयोजित निजी समारोह में शादी कर ली. ब्रेट ली की यह दूसरी शादी है.
ब्रेट ली की पहली शादी नाकाम रही थी. 2008 में उनका एलिबोथ केम्प से तलाक हो गया था. केम्प से उनका एक बेटा है, जिसका नाम है-प्रेस्टन. शादी से पहले ली और लाना फंड जुटाने के एक कार्यक्रम के तहत दिल्ली भी आए थे.
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले ब्रेट ली को इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदा.


और भी... http://aajtak.intoday.in/story/brett-lee-tied-knot-with-girlfriend-lana-anderson-second-time-1-760394.html

यूरोप दौरे पर 9 अप्रैल को रवाना होगी भारतीय हॉकी टीम

hockeyनई दिल्ली
यूरोप दौरे के लिए भारतीय सीनियर नैशनल हॉकी टीम 9 अप्रैल को नीदरलैंड्स रवाना होगी। भारतीय टीम यूरोप में 9 से 19 अप्रैल के बीच पांच
मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले वर्ल्ड कप की उसकी तैयारियों के मद्देनजर तय किए गए हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन द हेग में 31 मई से 15 जून तक होना है और भारतीय टीम अपने यूरोप दौरे के पांचों मैच हेग में ही खेलेगी।

हॉकी इंडिया (एचआई) 4 अप्रैल को द्वारा चुनी गई 21 सदस्यीय टीम की कमान सरदार सिंह को दी गई है। रुपिंदर पाल सिंह उपकप्तान बनाए गए हैं। भारतीय टीम 9 अप्रैल को नीदरलैंड्स रवाना होगी। उसके पांच मैचों में दो नीदरलैंड्स, एक बेल्जियम और दो डच राष्ट्रीय टीम के साथ होने हैं। पहला मैच 11 अप्रैल को लीदेन नाम से मशहूर डच राष्ट्रीय टीम से होना है। 14 को इसी टीम के साथ दूसरा मैच है। 15 अप्रैल को भारतीय टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। फिर 17 और 19 अप्रैल को नीदरलैंड्स के साथ दो मुकाबले खेलेगी।

भूल गए जब कैंसर पीड़ित युवी ने वर्ल्ड कप दिलाया'

Yuvraj-Singh



श्री लंकाके खिलाफ वर्ल्ड कप टी20 फइनल में लचर प्रदर्शन के लिए चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे युवराज सिंह का उनके प्रशंसकों और बॉलिवुड ने जोरदार समर्थन किया है। युवराज ने रविवार को फाइनल में 21 बॉल में सिर्फ 11 रन की पारी खेली थी। कहा जा रहा है कि युवी की इसी लचर पारी के कारण टीम को फाइनल में श्री लंका से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नाराज प्रशंसकों ने चंडीगढ़ में इस ऑलराउंडर के घर पर पत्थर भी फेंके थे।

बॉलिवुड ने सोशल मीडिया के जरिए बायें हाथ के इस बैट्समैन का समर्थन किया है, जिन्होंने 2007 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'हम वर्ल्ड कप टी20 फाइनल में श्रीलंका से हार गए। हां, यह निराशाजनक है लेकिन फाइनल में पहुंचने पर अपनी टीम और खिलाड़ियों पर गर्व है। यह हमारा दिन नहीं था और बेहतर टीम ने जीत दर्ज की। श्रीलंका को बधाई जिन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया।'

'मैं तेरा हीरो' के हीरो वरुण धवन ने ट्वीट किया, 'युवी ने हमें वर्ल्ड कप दिलाया है। तब उन्हें कैंसर था। फिर भी उन्होंने हमें खुशी दी थी। हम इसे कैसे भूल सकते हैं। युवी को विलन बनाना शर्मनाक है।' निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी युवराज का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'कौन हैं वे बेवकूफ जो सिर्फ इसलिए पत्थर फेंक रहे हैं कि हम मैच हार गए। क्या हम भूल गए कि हमें दोनों वर्ल्ड कप युवराज ने ही जिताए हैं।'

"दबंग गर्ल" को भाया "इश्कजादे" का छोरा!

clip
फिल्म दबंग से बॉलीवुड में आगाज करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चाओं मे है। पिछले दिनों फिल्म आर...राजकुमार की सफलता के बाद अब वो अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

जी हां, सोनाक्षी सिन्हा पहली बार फिल्म "इश्कजादे" से अपने करीयर की शुरूआत करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं साथ ही साथ प्रोफेशनल भी हैं। गौरतलब है कि फिल्म "तेवर" में दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।

सोनाक्षी ने कहा, वह हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं। वह जबरदस्ती किसी से दोस्ती नहीं करते, लेकिन काफी ठहरे हुए हैं और एक अच्छे सहकलाकार हैं। सोनाक्षी ने कहा, उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह बहुत अच्छे सहकलाकार हैं और बेहद पेशेवर हैं।

उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रहे हैं, फिर चाहे फिल्म उनके पिता के प्रोडक्शन की ही क्यों न हो। सोनाक्षी ने कहा, दरअसल, अर्जुन और मैं एक ही स्कूल में थे। मेरी उनसे जान पहचान थी, क्योंकि सोनम और रिया भी उसी स्कूल में थे। मैं उन सबको जानती थी, लेकिन हम दोस्त नहीं थे। अब हम एक-दूसरे को थोडा बहुत जानने का प्रयास कर रहे हैं। वह सचमुच अच्छे अभिनेता हैं।

शाहिद संग काम करना पसंद करूंगी : आलिया

शाहिद संग काम करना पसंद करूंगी : आलिया
मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने विकास बहल की अगली फिल्म `शानदार` में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने की बाबत पुष्टि करने के बारे में चुप्पी साधी हुई है। उनका कहना है कि वह भविष्य में शाहिद के साथ काम करना पसंद करेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या `शानदार` में आपकी जोड़ी शाहिद के साथ है? उन्होंने कहा कि शाहिद एक बेहतरीन अभिनेता और नर्तक हैं। वह सर्वश्रेष्ठ नर्तकों में से एक हैं, मैं भविष्य में उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।"

फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी है। आलिया मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर` में एक फैशन परस्त और अक्खड़ लड़की की भूमिका निभा बॉलीवुड में कदम रखा। आलिया कहती हैं कि कुल मिलाकर प्रतिभा मायने रखती है।

उन्होंने कहा कि मैं एक निर्देशक की बेटी हूं और मेरे लिए वह मेरे पिता हैं..आखिर में आप जो बनते हैं, वह अपनी प्रतिभा से बनते हैं। आपको प्रतिभाशाली होना होगा। दर्शक अच्छा काम देखना चाहते हैं। (एजेंसी)

डील से पहले रैनबैक्सी के शेयरों में उछाल ने पैदा किए सवाल

3.2 अरब अमेरिकी डॉलर में सन फार्मा द्वारा संकटग्रस्त दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबरेटरी की पूरी हिस्सेदारी का अधिग्रहण शेयर बाजार के कई ऐनालि
स्टों के गले नहीं उतर रहा है। कहा जा रहा है कि सनफार्मा की कंपनी सिल्वर स्ट्रीट ने बहुत पहले से ही रैनबैक्सी के शेयर भारी मात्रा में खरीदना शुरू कर दिए थे। कुछ निवेशकों ने पिछले सप्ताह से ही रैनबैक्सी के शेयरों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। पिछले 3-4 दिन में रैनबैक्सी के शेयर में लगभग 35 पर्सेंट की बढ़ोतरी इस बात की ओर इशारा करती है कि डील से पहले ही कई बायर्स के पास डील से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी थी।

- आखिर किसी विदेशी कंपनी ने क्यों बेचा घाटे में
सीएनआई रिसर्च के सीएमडी किशोर.पी.ओस्तवाल कहते हैं, ' जापानी कंपनी दाइची सैंक्यो ने 2008 में रैनबैक्सी को 4.8 बिलियन डॉलर में खरीदा था और उस समय डॉलर 40 रुपये पर था। अब डॉलर 60 पर है और इसकी वैल्यू अब 7.2 बिलियन डॉलर बैठती है। लेकिन दाइची ने इसे 3.2 बिलियन डॉलर में बेच दिया। पहली बार किसी विदेशी कंपनी ने 4 बिलियन डॉलर का घाटा उस समय उठाया है, जब कि रैनबैक्सी को बहुत जल्द ही डायोविन नामक ड्रग ( जो कि 2 बिलियन डॉलर का मार्केट है) का अप्रूवल मिलने वाला था। ऐसे में लोगों के मन में यह सौदा संशय पैदा करता है और दलाल स्ट्रीट में यह कहा जाने लगा कि क्या दाइची फ्रंट रनिंग कर रही थी? हालांकि इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं लेकिन सवालों के घेरे में जरूर है यह डील।'

पश्चिमी देशों में नौकरी से हिचकिचा रहे भारतीय

नई दिल्ली : बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारी नौकरी के लिए पश्चिमी देशों में जाने से हिचकिचा रहे हैं जिसकी वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है। वहीं दूसरी ओर, अत्यधिक कार्यकुशल कर्मचारी भारत में अच्छे अवसरों की वजह से स्वदेश लौट रहे
हैं।

टाइम्सजाब्स डाट काम द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, ‘‘40 प्रतिशत भारतीय आर्थिक नरमी के चलते रोजगार के लिए पश्चिमी देशों की ओर रुख करने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।’’ अध्ययन में पाया गया कि अत्यधिक कार्यकुशल पेशेवर भारत में बेहतर आर्थिक अवसरों को देखते हुए स्वदेश लौट रहे हैं। इन्हीं अवसरों के चलते इन पेशेवरों ने पश्चिमी देशों का रुख किया था।

अध्ययन के मुताबिक, 34 प्रतिशत भारतीय अब भी नौकरी के लिए पश्चिमी देशों की ओर रुख करना चाहते हैं, जबकि 26 प्रतिशत उद्यम लगाने के इच्छुक हैं। (एजेंसी)