Monday, 3 June 2013

और 15 साल की उम्र में कर लिया एवरेस्ट फतह

Salasar Dham yatra
माउंट एवरेस्ट बेशक दुनिया का सबसे ऊंचा शिखर है, लेकिन देश के 15 और 16 वर्ष के स्कूली छात्रों के अदम्य साहस और इच्छाशक्ति के सामने एवरेस्ट की ऊंचाई भी छोटी पड़ गई है। एवरेस्ट को फतह करने को यह कारनामा हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित लारेंस स्कूल के छात्रों ने कर दिखाया है।
        
उम्र के जिस दौर में बच्चे अपना समय मैदान में खेलने कूदने या कम्प्यूटर-लैपटॉप में बिताते हैं, उस उम्र में इन स्कूली बच्चों की टीम ने एवरेस्ट को ही फतह कर साहस की नयी मिसाल पेश की है। इनमें एक छात्र राघव जुनेजा 15 वर्ष सात महीने का है और इस तरह वह एवरेस्ट को फतह करने वाला सबसे युवा भारतीय बन गया है।
       
एवरेस्ट पर जीत हासिल करने वाले ये जोशीले छात्र सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे। उनका कारनामा ऐसा था कि उनके अभियान के एक एक चरण के जिक्र पर लगातार तालियां बजती रहीं। लारेंस स्कूल के सात छात्रों की टीम एवरेस्ट को फतह करने निकली थी, जिनमें एक छात्र ऑक्सीजन मास्क में परेशानी के कारण अभियान को पूरा नहीं कर सका था, जबकि छह छात्रों ने 21 मई को यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। 
       
छात्रों के इस अभियान को हीरो साइकिल्स लिमिटेड ने अपनासमर्थन दिया। इस अवसर पर मौजद हीरो साइकिल्स के सह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल भी मौजद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमें इन छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है, जो हर पर्वतारोही का सपना होता है।
एवरेस्ट विजेता इस टीम में अजय सोहल (16 वर्ष), पृथ्वी चहल (17), शुभम कौशिक (16), फतह बरार (16), राघव जुनेजा (15 वर्ष सात महीने) और गुरिबादत सिंह (17) शामिल थे, जबकि हकीकत ग्रेवाल ऑक्सीजन मास्क की परेशानी के कारण शिखर पर नहीं पहुंच सके और उन्हें 27600 फुट से वापिस लौटना पड़ा।

Sunday, 2 June 2013

चार लोकसभा, पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव संपन्न

Image Loading
चार राज्यों में लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की पांच सीटों के लिए उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इन उपचुनावों के नतीजे पांच जून को घोषित किए जाएंगे।
वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर इन उपचुनावों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर 45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
गुजरात में दो लोकसभा सीटों पोरबंदर और बनासकांठा सीट के लिए तथा चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। पोरबंदर में 30 फीसदी और बनासकांठा में 36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। भाजपा शासित गुजरात में इन उपचुनावों को विपक्षी कांग्रेस के लिए एक अग्निपरीक्षा माना जा रहा है जिसने पिछले चुनाव में छह सीटें जीती थीं। बनासकांठा लोकसभा सीट कांग्रेस के सांसद मुकेश गढ़वी के निधन की वजह से रिक्त हुई थी। पोरबंदर सीट विटठल रडाडिया के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई थी जो एक पथकर केंद्र के कर्मचारी पर बंदूक तानने की वजह से सुर्खियों में आए थे। रडाडिया ने फरवरी में कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें ही उम्मीदवार बनाया। पश्चिम बंगाल में हावड़ा लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ। यह सीट तृणमूल कांग्रेस की सांसद अंबिका बनर्जी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। हजारों निवेशकों को धोखा देने वाले सारदा चिटफंड घोटाले के उजागर होने के बाद हो रहा यह उप चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राज्य में पंचायत चुनावों से ठीक पहले हो रहा है। इस सीट पर 13 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और माकपा के बीच है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान प्रसून बनर्जी को, कांग्रेस ने अधिवक्ता सनातन मुखर्जी को और माकपा ने पार्टी के पूर्व जिला सचिव सुदीप भट्टाचार्य को टिकट दिया है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आदेश पर हावड़ा में उपचुनाव नहीं लड़ा। प्रतीत होता है कि उसने राजग की पूर्व सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के लिए राह आसान की है। बहरहाल, स्थानीय भाजपा नेता रंजन पाल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस भले ही अब अलग अलग हो गए हों लेकिन इस सीट पर 2009 में दोनों ने मिल कर चुनाव लड़ा था। माकपा को उम्मीद है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच मतों के बंटवारे से फायदा उसे होगा। कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें हार पंचायत चुनाव और अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

विराट और कार्तिक का नया कमाल

Image Loadingविराट कोहली और दिनेश कार्तिक के शतकीय प्रहारों के दम पर भारत ने चैम्पियंस ट्राफी से पहले अभ्यास मैच में आज रनों का एवरेस्ट लांघकर श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के युवा बल्लेबाज कुशल परेरा और तिलकरत्ने दिलशान की बेहतरीन पारियों के दम पर तीन विकेट पर 333 रन बनाए। जवाब ने भारत ने 49 ओवर में पांच विकेट पर 337 रन बना डाले।
  
मैदान से इतर विवादों से मायूस भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह जीत किसी राहत से कम नहीं होगी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करके साबित कर दिया कि पिछले दिनों के घटनाक्रम का असर उसके प्रदर्शन पर कतई नहीं पड़ेगा। 
भारत के चार विकेट 110 रन पर गिर जाने के बाद कोहली और कार्तिक ने पांचवें विकेट के लिए 186 रन जोड़े। कोहली ने सिर्फ 120 गेंद में 11 चौकों और तीन छक्कों के साथ 144 रन की पारी खेली। वहीं आज अपना जन्मदिन मना रहे कार्तिक ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए सिर्फ 81 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे।

इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में शिखर धवन रन आउट हो गए। मुरली विजय भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और दसवें ओवर में शमिंदा ईरांगा का पहला शिकार बने। आईपीएल में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहली खिताबी जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा उस फार्म को कायम नहीं रख सके और सिर्फ पांच रन बनाकर तिसारा परेरा की गेंद पर कुलशेखरा को कैच देकर लौटे।

सुरेश रैना (34) के आउट होने के समय भारत का स्कोर 21वें ओवर में चार विकेट पर 110 रन था। इसके बाद कार्तिक और कोहली ने कमान संभाली। कोहली 44वें ओवर में ईरांगा की गेंद पर आउट हुए लेकिन तब तक अपने काम को अंजाम दे चुके थे।

इससे पहले श्रीलंका के लिए दिलशान ने 78 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए जबकि परेरा ने 94 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 82 रन जोड़े। दोनों ने 26 ओवर में 160 रन की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाज दोनों को आउट करने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन दोनों ने उन्हें मैदान के चारों ओर पीटा। तेज गेंदबाज पठान ने 43 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। भुवनेश्वर कुमार ने 58 रन देकर और ईशांत शर्मा ने 41 रन देकर एक-एक विकेट लिया। स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को कोई विकेट नहीं मिला जबकि अमित मिश्रा ने 53 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
परेरा ने पठान के पहले ही ओवर में चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर कर दिए थे। दिलशान ने दूसरे ओवर में पठान को तीन चौके जड़े। पठान ने अपने पहले स्पैल में 30 रन दे डाले। परेरा ने पठान को स्ट्रेट छक्का लगाया और फिर ईशांत को दो चौके लगाए। चूंकि इस मैच को वनडे का दर्जा हासिल नहीं था लिहाजा सभी 15 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। महेंद्र सिंह धौनी ने सात गेंदबाजों को आजमाया। परेरा ने 48 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि श्रीलंका के 100 रन 16वें ओवर में बने। दिलशान ने अपना अर्धशतक 21वें ओवर में पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया। परेरा के रिटायर होने के बाद महेला जयवर्धने बल्लेबाजी के लिए आए जिन्होंने 30 रन बनाए। दिलशान 195 के स्कोर पर रिटायर हुए जबकि महेला के रूप में श्रीलंका का पहला विकेट ईशांत ने लिया। कुमार संगकारा ने 45 और दिनेश चांदीमल ने 46 रन बनाए।

शीला दीक्षित को चुनौती देंगे केजरीवाल

Image Loadingआम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से सीधे मुकाबले की बि सात बिछाते हुए उस विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाने का ऐलान किया, जहां से मुख्यमंत्री नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
केजरीवाल ने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि पिछले चुनावों में पार्टी ने दीक्षित के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार खड़े किये। आप नेता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल को अपने तथा शीला के खिलाफ लड़ने की चुनौती दी।
नवंबर में होने वाले चुनाव में केजरीवाल की दावेदारी वाली विधानसभा सीट के बारे में फैसला करने के लिए आयोजित आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली विधानसभा से किस्मत आजमाना चाहते हैं और शीला दीक्षित से सीधे मुकाबले में उतारना चाहते हैं।
कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के सामने खड़ा होने की सलाह दिये जाने के बाद उन्होंने कहा कि अगर वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के मुकाबले से डर की वजह से बचकर कहीं और जाती हैं तो मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा, जहां से वह खड़ी होंगी।
हालांकि केजरीवाल की दावेदारी पर अंतिम मुहर एक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लगेगी, जिसमें विधानसभा से 100 लोगों के दस्तखत एकत्रित करना और आप की स्क्रीनिंग कमेटी तथा राजनीतिक मामलों की समिति से साक्षात्कार शामिल हैं। वर्ष 1998 के चुनाव में शीला ने गोल मार्केट क्षेत्र से भाजपा के कीर्ति आजाद को 5,667 वोटों से हराया था। पांच साल बाद मुख्यमंत्री ने कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को 12,935 मतों से पराजित किया। परिसीमन के बाद गोल मार्केट सीट समाप्त हो गयी और शीला दीक्षित ने नई दिल्ली से चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां भाजपा के विजय गोयल को 13,982 वोटों से हराया। केजरीवाल ने कहा कि हमने दीक्षित से मुकाबला करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि दिल्ली शीला दीक्षित से निजात पाना चाहती है जो भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गयी हैं। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को भी ऐसी पार्टी के तौर पर नहीं देखते जो कांग्रेस को हरा सकती है। भाजपा पर दिल्ली में कांग्रेस के साथ पहले से ही फिक्स मैच खेलने का आरोप लगाते हुए अन्ना हजारे के पूर्व सहयोगी ने कहा कि लोगों को पता चल गया है कि भाजपा जानबूझकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कमजोर उम्मीदवारों को खड़ा करती है। इस बार उनके नेताओं में इस बात को लेकर संघर्ष है कि उनका मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। केजरीवाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल आप ही हरा सकती है। भाजपा और कांग्रेस पिछले 15 साल से मैच फिक्सिंग में लगे हैं। जब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूछा कि केजरीवाल चुनाव में गोयल के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे, पार्टी नेता कुमार विश्वास ने अपने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मच्छरों को मारने के लिए बोफोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता। कुमार ने कहा कि भाजपा पिछले 15 साल से विधानसभा चुनाव हार रही है, इसलिए दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य से उसका नाम पहले ही गायब है। आप नयी दावेदार है। केजरीवाल के फैसले का समर्थन करते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अगर हम देश की राजनीतिक व्यवस्था को बदलना चाहते हैं तो हम केजरीवाल को ऐसी शख्सियत के खिलाफ खड़ा करेंगे, जो मौजूदा राजनीतिक तंत्र की प्रतीक हैं।

श्रीनिवासन पॉवर छोड़ने को तैयार, BCCI की बैठक जारी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर चेन्नई में बीसीसीआई की बैठक जारी है। सूत्रों के अनुसार एन श्रीनिवासन अपना अधिकार छोड़ने को तो तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से साफ कार कर दिया है।
Image Loading
यह तय है कि श्रीनिवासन को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा, लेकिन समझा जाता है कि वह पद छोड़ने से पहले तीन मांगें रखेंगे। उनकी तीन मांगें यह होंगी कि जांच में पाक-साफ साबित होने पर उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाया जाए, आईसीसी की बैठकों में वह भारत का प्रतिनिधित्व करें और सचिव संजय जगदाले और कोषाध्यक्ष अजय शिर्के को नए पैनल में शामिल ना किया जाए, जिन्होंने उन्हें धोखा दिया है। समझा जाता है कि बीसीसीआई सदस्य जगदाले और शिर्के की अनदेखी करने के पक्ष में नहीं है और उनकी इस मांग को माना नहीं जाएगा। बोर्ड के शीर्ष सदस्य श्रीनिवासन को पद छोड़ने के लिए मजबूर करने की रणनीति बना रहे हैं। जब तक उनके दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन के खिलाफ जांच जारी है, तब तक उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। श्रीनिवासन से साफ तौर पर कहा जाएगा कि भारतीय क्रिकेट के हित में यही है कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दें। यदि वह नहीं मानते हैं तो बोर्ड के अधिकांश अधिकारी इस्तीफा देंगे और ऐसे में बोर्ड में संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा जिसमें उनके सामने पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। कार्यसमिति में 24 सदस्य हैं लेकिन जगदाले और शिर्के के जाने के बाद अब 22 सदस्य रह गए हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मौजूदा कार्यसमिति का हिस्सा नहीं हैं। नियम के अनुसार शिर्के और जगदाले के इस्तीफे पर भी चर्चा की जाएगी। समझा जाता है कि सदस्य इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यसमिति के एक प्रभावी सदस्य ने कहा कि जगदाले और शिर्के ने कुछ गलत नहीं किया है और हमें उम्मीद है कि अधिकांश सदस्य उनके इस्तीफे का विरोध करेंगे। देखना यह है कि श्रीनिवासन इस स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। यदि स्पाट फिक्सिंग मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए श्रीनिवासन इस्तीफा देते हैं तो उनसे पूछा जा सकता है कि उन्होंने अपने गिरफ्तार दामाद मयप्पन की गतिविधियों पर नजर क्यों नहीं रखी।

बैठक में तीन सदस्यीय जांच समिति की स्थिति पर भी बात की जाएगी क्योंकि इसके सदस्यों में से एक जगदाले इस्तीफा दे चुके हैं। सदस्य ने कहा कि समिति में तमिलनाडु के दो रिटायर्ड न्यायाधीशों के साथ एक नये सदस्य को जोड़ा जाएगा या नई समिति बनाई जाएगी, इस पर बात होगी। नियमों के अनुसार श्रीनिवासन चाहे तो जगदाले और शिर्के का इस्तीफा स्वीकार करके अंतरिम सचिव और कोषाध्यक्ष चुन सकते हैं। फिलहाल अंतरिम सचिव के तौर पर हरियाणा क्रिकेट संघ के प्रमुख और आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य अनिरूद्ध चौधरी के नाम की अटकलें लगाई जा रही है। शशांक मनोहर के साथ राजीव शुक्ला, अनुराग ठाकुर और अरुण जेटली जैसे प्रमुख सदस्य मौजूदा अध्यक्ष की सम्मानजनक विदाई की रणनीति बना रहे हैं।

दो वचन मान लो '' नाम जपो और प्रेम करो '' काम तो इतना सा ही है एक तो नाम जपा करो और एक सबसे निस्वार्थ भावना से प्यार करा करो !

Rachasodha
02 जून 2013 का सत्संग और रूहानी जाम प्रोग्राम ,

डेरा सच्चा सौदा , सिरसा !!

'' धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा ''

जी तो प्यारी साध-संगतजीयों जैसा की आपको मालूम है !
रूहानी जाम शुरु करने जा रहे है !
जी तो जो आज रूहानी जाम पीने आए है ! जरा आपना हाथ खड़ा करके बताए जो साध संगत
रूहानी जाम पीने आई है ! बहने जयादा है , हाथ निचे कर लीजिये बैठ जाएं _बैठ जाए इधर भी है बहुत साध संगत ! देखते है बहने पहले पिलाते है या भाई ? वचनों में गलती ना किया करो बेटा मालिक माफ़ करे ! तेजी से हिम्मत से रूहानी जाम पिलाईये !
तो सबसे पहले आपको कसमें
दिलादे अल्ला,वाहेगुरु ,राम , मालिक , खुदा ,गॉड , खुदा रब के नाम की
जिसने सारी श्रष्टि को बनाया है ! रचाया है !
दूसरा इस धरती पर मुर्शिदे - कामिल आए !
तीसरा जिन्होंने सर्व-धर्म संगम बताया डेरा सच्चा सौदा बनाया !
सच्चे साईं शाह मस्ताना जी महाराज के नाम पर !
चोथा हमारे गुरु दाता रहबर मालिक शाह सतनाम जी महाराज के नाम पर !

''ये रूहानी जाम , खुशियों का लेके आता है पैगाम, सच्ची भावना से पियो
बिगड़े बना देता है काम , सच्ची भावना से पि कर सुमरिन करो तो
मिला देता है निजधाम , ये रूहानी जाम खुशियों का लेके आता है पैगाम !

तो रूहानी जाम आपको अभी पिलाया जाएगा सच्ची भावना से सच्ची
तड़फ से रूहानी जाम पीजिए जरुर मालिक का रहमो कर्म बरसेगा !
और तीन वचनों में अगर गलती की है जाम पीने आएं है !
नारा लगाए आइन्दा गलती ना करे कभी दोहराना ना खुशिया चली जाती है !
तो अब रूहानी जाम शुरु किया जायेगा उस मालिक का धन्यवाद जिसने रूहानी जाम शुरु किया
उसका धन्यवाद करना है ! और धन्यवाद के लिए साईं मस्तना जी महाराज ने एक नारा दिया है !

'' धन-धन यानि धन्य है ! धन्य है !
कोन सतगुरु ,सतगुरु का मतलब अल्ला,वाहेगुरु,गॉड,हरी,राम,खुदा,रब, तेरा ही आसरा ! तेरा ही सहारा है !
तो सबने मिलके जोर से ये नारा बोलना है ! हाँ जी ...

'' ध न ध न सत गुरु ते रा ही आ स रा ''

तो ये रूहानी जाम जो नाम ले कर पिता है ! सोने पर सुहागा है !
गुरुमंत्र तमाम खुशिया देता है ! और रूहानी जाम उन खुशियों को बढ़ा देता है !
जैसे किसी मशीन में पुर्जे फिट कर देते है ! तो उसकी पावर को डबल कर देता है !
उसी तरह ये रूहानी जाम है ये खुशियों को बढ़ा देता है ! और कई जीवों के तो इतना बढ़ा देता है की
उनके कैंसर तक उड़ा देता है और एड्स तक भायनक बीमारी को ख़त्म कर देता है ! तो ये मालिक का रहमोकर्म है उसकी दया मेहर है !
तो ये रूहानी जाम की शक्ति है !
तो नाम और जाम जिसने ले लिया है ! कहीं वो वचनों पर अमल कर ले
मालिक अंदर बहार कमी तो क्या उनकी कुलो तक का भी
उद्धार कर देता है ! और कोई कमी नहीं छोड़ता ! वचनों में कभी गलती ना करो ! और आप मालिक क दया मेहर रहमत के
काबिल बनते चले जाते है ! और उसकी दया द्र्स्थी के काबिल बन जाते है ! तो आप को एक भजन सुना देते है जी !
U.P का ये भंडरा है ! जी U.P वाले चाह रहे है ! ये ही सुनायेंगे ! U.P का भंडरा है ! आप ये मत समझये की सत्संग का फल नहीं मिलता !
यहाँ आप जब भी आप आके बैठते है हर रोज सत्संग होता है ! सत्संगो के दिन सत्संग से बढ़कर आप फल लेकर जाते है !
वो मालिक जानता है ! देने वाला वो है ! वो कमी नहीं छोड़ता !
कई कहते है जी ! सत्संग लम्बा नहीं हुआ ! आप लम्बे की छोड़ो ! दो वचन मान लो
'' नाम जपो और प्रेम करो ''
चलो लम्बा ही लम्बा है ! काम तो इतना सा ही है एक तो नाम जपा करो और एक सबसे निस्वार्थ भावना से प्यार करा करो
बस आप कर लो लम्बी चोड़ी बाद में सुनायेंगे ! ये करो पहले आप फिर कोई कमी रह जाए तो हाथ उठा के दिखाना की मुझ में ये कमी रह गयी !
ना अंदर कमी ना बहार कमी सो
'' काखो ले लख है पया , बन्दे तेरे समझ ना आया ''
तो सबकुछ मिल जाता है ! ये मत सोचो की सत्संग में कोई कमी रह गयी !
वो सतगुरु मोला ने देना है ! निगाह से दे देता है बोलने की जरुरत नहीं है ! वो देने पर आ जाए तो !
य उसकी मर्जी होती है लेने वाले की भावना कैसे है ! कैसे सुद्ध विचार है वैसे ही जैसा बर्तन है ! वैसा ही सामान आ जाता !!

हाँ जी चलिए भाई ....

सुंदर सलोना , दो जहाँ से सोणा ,
क्या लगता है खूब ,
मेरा महबूब , मेरा महबूब

चेहरा नूर से भरा है उसका , ऐसा देखा ना कोई ,
एक झलक में उसके रे मैं , तो पगली जल्ली हो गयी ,
बड़ा ही प्यारा , दो जहाँ का सहारा ,
क्या लगता है खूब मेरा महूबब ,मेरा महूबब !
सुंदर सलोना.......

नशे से भरी है आखे है उसकी , जो मैं गयी हूँ प्याले ,
धरती पैर ना उसके लगता , जिसको पिला वो डाले
बड़ा मतवाला , जो जहाँ का रखवाला ,
क्या लगता है खूब मेरा महूबब ,मेरा महूबब !
सुंदर सलोना.......

हसना उसका गजब है ढाए , जब वो खिल-खिलाएं ,
करोड़ों आखे बैठी है टिकटिकी लगाए ,
कब वो मुस्कुराये बहार लाये , ....बहार लाये .
क्या लगता है खूब मेरा महूबब ,मेरा महूबब !
सुंदर सलोना.......

जुल्फे उसकी घटा - घनघोर , सब को मोह लेती ,
अपने में उलझा के जुल्फे , जिंदगी सुलझा देती ,
एक एक छल्ला , वाह माशा अल्ला ,....माशा अल्ला
क्या लगता है खूब मेरा महूबब ,मेरा महूबब !
सुंदर सलोना.......

मीत को दो जहाँ से प्यारा , जिसके गीत है गए ,
सतनाम - मस्तान कसम है वो , मीत मे रहा समाए ,
इश्क बाज , मेरा सरताज
क्या लगता है खूब मेरा महूबब ,मेरा महूबब !
सुंदर सलोना.......

जी बिराजिये - बिराजिये , बैठ जाइए बैठ जाइए
हाँ जी लांगरी सा...!!
जी तो रूहानी जाम - पीने आए है !
13845 पुरे नाम वाले हुएं है जी !!
जिन्होंने नाम लिया गुरु मन्त्र लिया जी !!
'' धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा ''

जिसके परिवार में किसी ने चोला छोड़ा है !!
खड़े हो जाओ !
1 की आखें दान महादान !
तो बेटा जिसने नाम लिया होता है ! वो आत्मा मालिक की
गोद में बैठ कर निजधाम -सचखंड -सतलोक-अनामी
जरुर जाती है ! अस्तियां फूल ले कर आए हो !
किसी नहर नदी मे नारा लगा के प्रवाह कर दो ! या अपना खुद
के खेत में गहरा खड्डा खोद कर वहां दबा दो !
ये तो मिट्टी है ! आत्मा को मालिक ज्यो-की त्यों निजधाम ले कर जाता है !
जो जख्म देता है ! महरम भी जरुर देता है ! सो नारा
लगा कर बैठ जओ ! आशिर्वाद बेटा !
प्रसाद ले लेना आशिर्वाद !

साध-संगत में कोई नशा छोड़ना चाहता है ! 7 दिन के लिए रुक
जाए परिवार का एक आदमी साथ रहे ,
रहना फ्री- खाना फ्री जरुरत पड़े तो दावा फ्री !
ध्यान रहे जब नसा छोड़ के जओ यार दोस्त जो नसेड़ी है !
उनकी संग-सोहगत बिलकुल नहीं करनी जी !!

साध संगत में शादी का कार्ड , कपड़े , हार , पेन , प्रसाद ,
चाबी , पढाई के लिए
आशिर्वाद लेना है ! बैठे - बैठे सामान उपर कर लो !
''सारी साध-संगत को अच्छे नेक कामो के लिए आशिर्वाद _स !
सामान निचे कर लीजिये जी !!
तो
तो जो भी साध- संगत आश्रम में सत्संग में चल कर आई है आपका
सबका पदारने का तहदिल से बहुत-बहुत सुवागत करतें है ! जी
आयानु श्याम विद कहते है most welcome ! फिर जैसा आपका
विचार जाने का सेवा करने का जैसे सेवादार भाई बताए सेवा करना आराम करना !!
बस अभी थोड़े समय इस प्रकार प्यार मोह्हबत से बैठे रहेगा जी ! इसी तरह सजे रहिएगा !

सभी के शेअर करके पढ़े जी ....!!!

वाटर प्यूरीफायर्स के लॉन्च पर शिल्पा

Image Loading