धनबाद -!- पिछले तीन दिन से शहर में मौजूद क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी थमने का नाम नहीं ले रही थी। बुधवार को दोपहर झारखंड टीम की बड़ी पराजय के बावजूद दर्शक उपरोक्त दोनों स्टारों को देखने के लिए उत्सुक थे। मैच समाप्त होने के बाद रेलवे स्टेडियम के गेट से लेकर सड़क तक पर हजारों लोग दोनों के दीदार के लिए पहुंच गए। हालात ऐसी हो गई कि न अंदर जाने के लिए रास्ता था और न बाहर आने के लिए। इसके बाद आनन-फानन में दोनों खिलाडिय़ों को चर्च साइड गेट से ले जाना पड़ा, जबकि अन्य खिलाड़ी भीड़ छंटने के बाद मुख्य दरवाजे से अपनी बस से होटल के लिए रवाना हुए।
Thursday, 2 January 2014
पिछले गेट से निकले युवी-भज्जी

नए साल की मस्ती में जमकर थिरके युवी-भज्जी
धनबाद. भांगड़ा पर पंजाब की टीम ने जमकर मस्ती की। मौका था
वर्ष 2013 की विदाई का। इसके लिए कुकून होटल प्रबंधन और पंजाब क्रिकेट संघ
की ओर से विशेष पार्टी रखी गई थी। युवराज और हरभजन ने केक काटा। इस दौरान
पूरी पंजाब की टीम जमकर नाची।
पंजाबी म्यूजिक के बीच रात आठ बजे से शुरू हुई यह पार्टी रात 10.30 बजे तक चली। पार्टी में युवराज सिंह और हरभजन सिंह
अपनी टीम के जूनियर्स क्रिकेटर्स के साथ जमकर थिरके। इस दौरान पंजाबी
म्यूजिक बज रहे थे। जूनियर्स ने भी दोनों का बखूबी साथ दिया। बल्लेबाज मनन
वोहरा, उदय कौल के साथ जसकरण सिंह समेत अन्य जमकर नाचे।
युवी और भज्जी पर दिखाई गई 45 मिनट की डाक्यूमेंट्री
होटल कुकून प्रबंधन की ओर से पंजाब टीम के दोनों मेहमान खिलाडिय़ों से
जुड़ी करीब 45 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की गई थी। डॉक्यूमेंट्री
फिल्म में हरभजन को मिली पहली विकेट और युवराज के एक ओवर में छह छक्के के
साथ अभी तक का उनके बेस्ट कैच को भी शामिल किया गया था। इसके साथ ही दोनों
ही खिलाडिय़ों के दौरान वर्ष 2012-13 और 2013-14 की बेस्ट प्रदर्शन को शामिल
किया गया था।
चोर-चोर मौसेरे भाई ही क्यों
एक तरफ समर्थन देने-लेने की बात चल रही है, और दूसरी तरफ उनके विरोधी उनकी
रिश्तेदारी खोज रहे हैं। ऐसे में, अक्सर एक ही रिश्तेदारी खोजी जाती है,
मौसेरे भाइयों वाली रिश्तेदारी। बस यही कहा जाता है कि चोर-चोर मौसेरे भाई
हैं। इस बार भी जब यही कहा गया, तो बात मौसेरे भाइयों के दिल को लग गई। वे
मुहावरों और कहावतों के निर्माताओं से बेहद खफा हैं। भई, चोरी का हिस्सा
चचेरे, ममेरे, फुफेरे भाइयों को भी विधिवत जाता ही है, तो फिर चोरी में
उनका नाम क्यों नहीं आया? जो कुछ भी हुआ या जो कुछ भी मिला, वह बराबर-बराबर
सबको बंटा और आरोपी बना दिया सिर्फ मौसेरे भाइयों को। चोर-चोर मौसेरे भाई
ही क्यों? चचेरे, ममेरे, फुफेरे भाइयों के पराक्रम को क्यों भूल गए? चोरी
के इस मुहावरे का कुछ हिस्सा चचेरे भाइयों को भी समर्पित कर देते, तो किसी
का क्या जाता? माल तो चोरी का ही है न? थोड़ी-बहुत बदनामी चचेरे, ममेरे,
फुफेरे भाइयों के हिस्से भी आ जाती तो क्या बुरा था? मुहावरों की दुनिया
में उनको जगह तो मिल जाती। कहा भी गया है कि बदनाम हुए तो क्या नाम न हुआ?
वैसे इस कहावत के कुछ बिंदुओं पर हिंदी मुहावरा जगत खामोश है। मसलन, सारे चोर मौसेरे भाई हुए कि सारे मौसेरे भाई चोर? अगर यह मान लें कि सारे चोर मौसेरे भाई हुए, तो जब मुहावरा बनाया जा रहा था, उन दिनों संसार में क्या चचेरे, ममेरे, फुफेरे भाइयों का चलन नहीं था? दूसरी बात यह कि चोर ही मौसेरे भाई क्यों? अपने यहां की पुलिस भी तो कम हुनरमंद नहीं है। ‘पुलिस-पुलिस मौसेरे भाई’ की कहावत क्यों नहीं बनाई? वैसे यह आपत्ति ठीक नहीं है, अपने देश में उन्हें मामा कहने का प्रचलन है। यानी जो गड़बड़ है वह होगा मां की तरफ का रिश्तेदार, बाप का नहीं। मुहावरे बनाने वालों से मेरा आग्रह है कि कम से कम राजनीति के क्षेत्र में तो चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत में संशोधन का प्रस्ताव तुरंत लाएं। अब अकेले मौसेरे भाइयों से काम नहीं चलने वाला हुजूर। यह गठबंधन सरकारों का दौर है। चोरी के लिए मौसेरे ही नहीं, चचेरे-फुफेरे-ममेरे भाइयों की भी जरूरत पड़ेगी।

आंध्र: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
राजमुंदरी में छह वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही घर में बलात्कार करने के
आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना
31 दिसंबर की रात की है, जब वेल्ली नामक आरोपी अपने दोस्तों के साथ नववर्ष
का जश्न मनाकर घर लौट रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) श्रीनिवास राव ने कहा कि घर लौटते समय उसने पीड़ित लड़की सहित तीन बच्चों को उनके घर के भीतर सोता हुआ देखा। वेल्ली तब उनके घर में घुसा और कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रात लड़की के माता पिता घर से बाहर मंदिर गए हुए थे।
लड़की ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया, जिसने कल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। राव ने बताया कि लड़की की निशानदेही पर कल शाम वेल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी के विरद्ध निर्भया अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (भादंस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जस्टिस गांगुली मामले में आज हो सकता है अहम फैसला
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एके गांगुली के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए प्रेसिडेंशियल रेफरेंस (केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रपति द्वारा राय के लिए सुप्रीम कोर्ट को भेजा जाने वाला मामला) भेजने पर आज फैसला कर सकती है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने बताया कि गृह मंत्रालय गुरुवार को कैबिनेट के समक्ष नोट पेश करेगा। इस बारे में कैबिनेट विचार करेगी। गृह मंत्रालय अटॉर्नी जनरल जी ई वाहनवती की राय भी पेश करेगा, जिन्होंने कहा है कि गांगुली के खिलाफ मामला बन सकता है। सूत्रों ने बताया कि एक बार कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर होने पर इसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग संबंधी पत्र राष्ट्रपति को भेजे जाने के बाद अटॉर्नी जनरल की राय मांगी गयी थी। गांगुली पर एक महिला इंटर्न के साथ अशोभनीय बर्ताव का आरोप लगा है, हालांकि न्यायमूर्ति गांगुली ने आरोप से इंकार करते हुए पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटने से मना किया है। सूत्रों ने कहा कि अटॉर्नी जनरल से तीन मुद्दों पर राय मांगी गयी थी कि इन्हें लेकर कोई मामला बन सकता है या नहीं।
कोलकाता में दुष्कर्म पीड़िता की मौत, हत्या का प्रकरण दर्ज
16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की की जलने के कारण मौत हो गई
थी और उसका इलाज करने वा
ले डॉक्टरों ने कहा था कि मृत्यु के समय वह गर्भवती
थी।
लड़की की मौत से कोलकाता में विवाद भड़क गया था और लड़की के परिवार का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने शहर छोड़ने की धमकी दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (बिधाननगर पुलिस) अनंत ने आज बताया कि हमने लड़की के आखिरी बयान के आधार पर दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। उसने बयान में कहा था कि लड़की को जला दिया गया।
उन्होंने कहा कि लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी हमें बताया कि मृत्यु के समय लड़की गर्भवती थी। हमने लड़की के भ्रूण की अवधि पता लगाने के लिए उसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है।
लड़की के साथ अक्टूबर में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जल जाने के बाद 31 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी। लड़की के परिजनों का दावा है कि दोषियों ने उसे जिंदा जला दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन से कल मुलाकात की थी और बलात्कारियों को मौत की सजा दिये जाने के साथ परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

मनीष सिसौदिया ने विधानसभा में रखा विश्वास मत प्रस्ताव
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नवगठित सरकार की तरफ से शिक्षा और शहरी विकास
मंत्री मनीष सिसौदिया ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए
प्रस्ताव पेश
किया। विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे से शुरू हो गई है।
विधानसभा का सत्र कल शुरू हुआ है। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ
दिलाई गई।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में इस बार खंडित जनादेश मिला है। भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी अकाली दल के साथ 32 सीट जीतकर सबसे बड़े गठबंधन के रुप में उभरी। आप को 28 सीटें मिली हैं। आठ सदस्यों वाली कांग्रेस ने आप को बाहर से समर्थन दिया है। एक सीट पर जनता दल यू और एक निर्दलीय विजयी हुआ है।
राजनीतिक पर्यवेकक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी। भाजपा विधायक दल के नेता हर्षवर्धन ने अपने सभी विधायकों को विश्वास मत के खिलाफ वोट देने के लिए कहा है।

Subscribe to:
Posts (Atom)