Tuesday, 8 April 2014

सरकार की इजाजत नहीं, इसलिए US कोर्ट को पासपोर्ट की कॉपी नहीं देंगी सोनिया

सरकार की इजाजत नहीं, इसलिए US कोर्ट को पासपोर्ट की कॉपी नहीं देंगी सोनिया

न्यूयॉर्क। 1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिकी कोर्ट को पासपोर्ट की कॉपी मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया है कि सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी है। 
 
अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ब्रुकलिन संघीय अदालत के जज ब्रायन एम.कोगन को लिखी चिट्ठी में कहा है कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से उन्हें पासपोर्ट की कॉपी जमा करने की इजाजत नहीं दी है। सोनिया गांधी के वकील रवि बत्रा ने कोर्ट को पत्र सौंपते हुए कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह केस लड़ने को तैयार हैं, लेकिन तकनीकी आधार पर नहीं कि उन्हें समन मिला या नहीं। वहीं, सिख फॉर जस्टिस का कहना है कि सोनिया का पासपोर्ट की कॉपी मुहैया कराने से इनकार करने से साफ हो जाता है कि जब उन्हें समन भेजा गया, तब वह अमेरिका में थीं।
 

केरल 'आतंकवाद की नर्सरी' बन गई है : मोदी

कासरगोड़ (केरल): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने केरल के लिए कुछ नहीं किया है, जो कि अब `आतंकवाद की नकेरल `आतंकवाद की नर्सरी` बन गई है : मोदीर्सरी` बन गई है।

कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता के बावजूद यह राज्य आतंकवाद के बीच फंसा हुआ है। मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि पर्यटन का केंद्र अब आतंकवाद की नर्सरी बन गया है। केरल में पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है, लेकिन इसकी क्षमता निष्क्रिय हो गई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध होने वाले शीर्ष 10 राज्यों में एक भी भाजपा शासित नहीं है। मोदी ने कहा कि शीर्ष छह पर कांग्रेस का राज है और शेष चार में इसकी गठबंधन सरकार है। भाजपा शासित एक भी राज्य इस सूची में नहीं है।

विदेशों में काम कर रहे राज्य के युवाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि उनके पासपोर्ट छीन लिए गए, उन्हें तनख्वाह नहीं दी गई और शोषण किया गया। क्या सरकार ने उनके लिए कुछ किया है? (एजेंसी)

डायमंड में पेले के बाल, कीमत 7,500 डॉलर


Pele

रियो डी जेनेरियो
महान फुटबॉलर पेले के प्रशंसकों को खुश करने वाली खबर है। अगर वे अपने हीरो की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं तो उनके पास इस शानदार फुटबॉलर के बालों के अंश से बनाए गए खास डायमंड को खरीदने का मौका है। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर पेले ने मंगलवार को इन अनोखे हीरों का अनावरण किया। इसमें उनके बालों का इस्तेमाल किया गया है। ब्राजील में ही इस बार का फीफा वर्ल्ड कप होने वाला है। इससे दो महीने पहले फुटबॉल के लाइफ टाइम सुपर खिलाड़ी को इस यादगार स्मृति से नवाजा गया।

लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन हीरों की संख्या सीमित होगी। 1,288 हीरे हैं और हर हीरा इस चैम्पियन खिलाड़ी के गोल के लिए है। हर हीरे की कीमत 7,500 डॉलर के करीब होगी और यह सोने के बॉक्स में होगा। इसमें पेले को पिच पर गोल करते हुए बनाया गया है। ये हीरे हाई प्रेशर और हाई टेंपरेचर में बनाए गए हैं। इस प्रकिया में पेले के बॉल का स्ट्रैंड जलाया गया।

73 साल के पेले से जब 'बैलन डॉर' विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फुटबॉल को देखते हुए मेस्सी संपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह गोल करने का मौका बनाते हैं और गोल करते हैं। उन्होंने ब्राजील के सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीन खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, क्रिस्टियानो हमारे खिलाड़ी दिवंगत वावा और हमारे रोनाल्डो की तरह हैं। वह डाडा माराविल्हा हैं।

फिर से ज़मींदारी प्रथा चालू करेगा केजरीवाल


हम सब जानते हैं की ज़मीदारी प्रथा एक ऐसी  प्रथा थी जिसमे माना जाता था जिसकी लाठी उसकी भैंस मतलव जो जितना तागतबर होता था उसका दवाव उतना ही जाड़ा रहता है दलितों और पिछड़ों का शोसन करना इस प्रथा का मुख्य उद्देश्य था देश आज़ाद होने के बाद सरकार ने कितनी मुस्किल से एह प्रथा खतम कराई है उसका अंदाज़ा लगन कितना मुस्कि


ल है परंतु आज एह केजरी फिर से मोहल्ला सभा और गराम सभा के दुआरा इस प्रथा को जीबित करने की बात कर रहा है , हम इतना बताना चाहते है सत्ता विकेद्रीकरण की बात सिर्फ और सिर्फ देश का गद्दार ही कर सकता है किओंकी वो सत्ता के अनगिनत केन्द्र बनबा कर सिर्फ और सिर्फ लोगों को लडवा कर अपना फायदा करना चाहता है और देश का नुकसान
जब हर गाव और मोहल्ले मे सभा होगी तो लोग रोज़ राजनीति करेंगे अपने फायदे के लिए लोगों को लड़बायेंगे मरबायेंगे , दंगे करबायेंगे , भाई को भाई से लड़बायेंगे , जो गरीव हैं उनेह और दबाया जायेगा , हर  वर्ग कोने मे अराजकता फैल जायेगी और फायदा बिदेशिओं को होगा वो आसानी से इस देश को टूकड़े 2 कर सकेंगे एही केजरी दलाल चाहता है जिसके लिए इसने अंग्रेज़ों से पैसा लिया है  अगर समय रहते इस पाखंडी को जेल मे नही डाला गया तो एह देश के टुकड़े करबाने मे सफल हो जायेगा।

BJP में पहली बार अमित शाह के खिलाफ उठी आवाज

vk
रेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह के खिलाफ बीजेपी में अब तक कोई आवाज नहीं उठी थी। हाल ही में आए उनके विवादास्पद बयान का भी पार्टी ने पूरे जोर से समर्थन किया था। सोमवार को पहली बार उनके बयान पर किसी ने हल्की सी नाराजगी जताई। गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा अमित शाह को सावधान रहना चाहिए था।
देखेंः 
जनरल सिंह ने कहा, 'अमित शाह को शामली में रैली के दौरान भाषा के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए थी।'

अमित शाह ने शामली में एक जनसभा में कहा था कि जाटों के अपमान का बदला लेना है तो नरेंद्र मोदी को वोट दें। चुनाव आयोग ने इस बयान को आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने भी अमित शाह पर तीखी टिप्पणियां कीं। यादव ने कहा कि अमित शाह यूपी के सेक्युलर तानेबाने को नष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अमित शाह जैसे लोग राजनीति में है और यूपी के प्रभारी हैं। हमारी धरती राम, कृष्ण, जय प्रकाश, लोहिया और अटलजी जैसे लोगों की धरती है। अमित शाह जैसे लोग जो कुछ कर रहे हैं, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे।'

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अमित शाह सब नाश कर देगा।

मुठभेड में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी ढेर

रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कल रात हुई मुठभेड में सेना के एक अधिकारी समेत तीन सुरक्षाकमी शहीद हो गये जबकि दो संदिग्ध विदेशी आतंकवादी ढेर हो गये. मुठभेड में चार सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं.clip

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि यहां से 120 किलोमीटर दूर करालपोरा इलाके के तुनिरिशी गांव में कल शाम मुठभेड तब शुरु हुई जब पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिये अभियान शुरु किया. उसने बताया कि जिस मकान में आतंकवादियों ने शरण ली थी उसे ध्वस्त कर दिया गया.

कल रात भर चली मुठभेड आज अपराह्न खत्म हुई. आज अपराह्न भवन के मलबे से दोनों उग्रवादियों और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद किये गये. मुठभेड में एक जूनियर कमीशन्ड आफीसर भी मारा गया जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हो गये.

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक सब इंसपैक्टर सहित उनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जाती है. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान और उनके संगठन की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. समझा जाता है कि वे विदेशी हैं.

केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़

Image Loading दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में आज (मंगलवार) रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल को थप्पड़ जड़ दिया। उन पर चार दिन में यह दूसरा हमला है। आप ने इसके तुरंत बाद कहा कि घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की पहचान ऑटो चालक लाली के रूप में हुई है। उसने पहले केजरीवाल को माला पहनाई और फिर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने लाली की पिटाई कर दी। आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि केजरीवाल की आंख चोटिल हुई है। हमले में उनका चश्मा नीचे गिर गया। बाहरी दिल्ली के अमन विहार निवासी 38 वर्षीय लाली ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने ऑटो चालकों से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया। पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया। केजरीवाल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि क्यों कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं। यदि आप सोचते हैं कि हमला होने से हम चुप बैठ जाएंगे तो आप गलत हैं। हम इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे। बाद में केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि मैं बस यह सोच रहा हूं, क्यों मुझ पर बार-बार हमले हो रहे हैं, कौन लोग मास्टरमाइंड हैं, वे क्या चाहते हैं, उन्हें क्या मिलता है। हमले के बाद आप नेता राजघाट की ओर रवाना हो गए। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमले की निन्दा की है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि किसी को भी किसी को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। हम इसका समर्थन नहीं करते। भाजपा नेता विजय गोयल ने भी केजरीवाल पर हमले की निन्दा की। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की चीजों को मान्यता नहीं देते, लेकिन एक बात है कि आप का कुछ ज्यादा ही विरोध हो रहा है, क्योंकि वे कहते कुछ हैं तथा करते कुछ और हैं। आप नेता सिसोदिया ने कहा कि आप आंदोलन से परेशान लोग इसे पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वाले लोग, भ्रष्टाचार में शामिल लोग आप से भयभीत हैं। देश में राजनीति बदल रही है और इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पिछले चार दिन में केजरीवाल पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में प्रचार के दौरान 19 वर्षीय एक युवक ने उन पर हमला किया था। पूर्व मुख्यमंत्री पर विगत में कई बार हमले हो चुके हैं। हरियाणा में एक चुनाव रैली के दौरान 28 मार्च को एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था। हमलावर ने खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताया था। वाराणसी में पिछले महीने प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं पर काली स्याही फेंकी थी।