Sunday, 18 May 2014

प्रियंका बनी ‘मैडमजी’

मुंबई: अक्तूबर में प्रियंका चोपड़ा मधुर भंडारकर की फिल्म ‘मैडमजी’ की शूटिंग शुरू कर देगी। फिल्म में राजनेता की भूमिका अदा करने जा रही प्रियंका का किरदार बेहद हट कर बताया जा रहा है। सुना गया है कि फिल्म में वह ऐसी नेता बनी है जिसने अपने करियर की शुरूआत एक आईटम गर्ल के रूप में की और बाद में राजनीति में छा गई।

सूत्र के अनुसार प्रियंका इस फिल्म की पटकथा से काफी उत्साहित है और अपनी ओर से इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर चुकी है।

गौरतलब है कि मधुर भंडारकर वास्तविकता से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं और इस फिल्म के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि इसकी कहानी भी काफी हद तक वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी। इस वक्त मधुर तथा प्रियंका शूटिंग के लिए तारीखें तय कर रहे हैं परंतु दोनों इसकी शूटिंग अक्तूबर में करने पर लगभग सहमत हो चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका का नया अंग्रेजी गीत ‘आय कांट मेक यू लव मी’ भी हाल ही में लांच हुआ है। इसके वीडियो में वह हॉलीवुड के लाखों दिलों की धड़कन बन चुके मायलो वेंटिमिलया के साथ दिखाई दे रही है। इससे पहले दो हिट अंग्रेजी गीत ‘इन माई सिटी’ एवं ‘एग्जॉटिक’ गा चुकी प्रियंका का यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी गीत हैै। उसे पूरी अपेक्षा है कि उसका यह गीत भी पहले दो गीतों की तरह हिट होगा।

स्विफ्ट ने सेलेना को दी बीबर के बारे में ये सलाह...

लंदन: कंट्री स्टार टेलर स्विफ्ट ने अपनी इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा है कि उनकी दोस्त सेलेना गोमेज उनके नक्शेकदम पर चलें और अपनी पिछली जिंदगी पर गीत लिखें। असल में स्विफ्ट चाहती हैं सेलेना इसकी शुरवात जस्टिन बीबर के उपर गीत लिखकर करें।

खबरो के अनुसार, ‘आई नो यू वेयर ट्रबल’ से चर्चित हुईं स्विफ्ट अपनी पिछली जिंदगी के बारे में लिखकर सुखिर्यां बटोर चुकी हैं और अब अपनी सहेली को भी ऐसा ही करने की सलाह दे रही है। उन्होंने सेलेना को ‘ब्यूटी एंड अ बीट’ स्टार जस्टिर बीबर के बारे में लिखने की सलाह दी है।

सूत्रों के अनुसार टेलर लगातार सेलेना को अपनी भावनाएं और अपनी इच्छाओं के बारे में लिखने की सलाह दे रही हैं।

जब जेनिफर से पूछने पहुंचीं लॉरेंस

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस कहती हैं कि उन्होंने जब गायिका जेनिफर लोपेज से एक चेरिटी कार्यक्रम में उनके साथ डांस करने के बारे में पूछने का निर्णय लिया तो टेलीविजन प्रस्तोता जिम्मी फैलन उन्हें अकेला छोड़कर भाग गए।

वेबसाइट के अनुसार, लॉरेंस हाल में एक चेरिटी समारोह में फैलन के साथ डांस कर रही थीं। उसी दौरान उनकी नजर लोपेज पर पड़ी और उन्होंने उन्हें उनसे उनके साथ डांस करने के बारे में पूछने का फैसला लिया।

लॉरेंस ने कहा कि जब टेलीविजन प्रस्तोता फैलन ने उन्हें अकेला छोड़ दिया तो वह बिल्कुल पागल की तरह लग रही थीं। उन्हें 44 वर्षीया लोपेज से बात करने के लिए हिम्मत जुटानी पड़ी।

लॉरेंस ने बताया कि हमने मिलकर यह योजना बनाई थी। हम नाच रहे थे। हमने लोपेज को देखा और सोचा, ‘हमें डांस करने के लिए लोपेज मिल गईं।’ मेरी प्रतिक्रिया थी, ‘हम एक चक्कर लगाएंगे और उसे बाद पूछने जाएंगे कि क्या आप हमारे साथ डांस करेंगी।’’

उन्होंने बताया कि असल में, मैंने यह किया और उसके बाद में देखती हूं कि जिम्मी जा चुके हैं।’’

मुंबई में टाइगर करेंगे कुछ ऐसा......

मुंबई : अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती' में अपने स्टंट्स से काफी  फेमस हुए टाइगर श्रॉफ के बारे में तो आप जानते ही हैं, लेकिन अपनी पहली फिल्म की प्रमोशन के लिए बिना किसी बॉडी डबल के टाइगर कल मुंबई में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं।

दरसअल फिल्म में टाइगर के स्टंट्स की उत्सुकता लोगों में चारों और बड़ी हुई है। इसे देखते हुए टाइगर लाइव स्टंट परफॉर्म करने वाले है। बड़ी आसानी से बिना किसी बॉडी डबल के स्टंट्स करने वाले टाइगर की इस फिटनेस के पीछे उनके रोजाना मार्शल आर्ट्स का कमाल  है।

वैल वी होप कि टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स को लेकर लोगों में बढ़ती उत्सुकता की तरह उनकी फिल्म भी दर्शकों को पसंद आए, जो 23 मई को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने वाली है।

मोदी के PM बनने के बाद आनंदी बेन होगी गुजरात की CM!

मोदी के PM बनने के बाद आनंदी बेन होगी गुजरात की CM!
अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद काफी उठापटक चल रही है। गुजरात में मोदी का उत्तराधिकारी तलाशा जा रहा है। गुजरात में मोदी के उत्तराधिकारी की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में आनंदी बेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हालांकि इस बारे में अहम फैसला नरेंद्र मोदी खुल लेंगे।

बताया जा रहा है कि संघ और आलाकमान ने मोदी को अपना उत्तराधिकारी चुनने की छूट दे दी है। गौरतलब है कि गुजरात में राजस्व मंत्री हैं आनंदी बेन। 21 मई को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। पुख्ता खबर है कि 21 मई को ही अनंदी बेन को गुजरात का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया जाएगा।

बलात्कार न कर पाए तो युवती को जिंदा जला डाला!

कौशाम्बी: देश में आबलात्कार न कर पाए तो युवती को जिंदा जला डाला!ए दिन महिला या बच्चियों के साथ बलात्कार करने के मामले सामने आते है। ऐसे ही यूपी के कौशाम्बी में बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती से बलात्कार न करने पर युवकों ने एक विवाहिता युवती को जला दिया है। पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक भट्ठे में काम करने वाली युवती से तीन दिन पहले झोपड़ी में वहीं के कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के साथ बलात्कार न करने में नाकाम रहने पर उसे जला दिया। आग में झुलस रहीं युवती की आवाजें सुनकर अन्य मजदूर दौड़े आए और उसको बाहर निकालने के बाद भट्ठा मालिक को सूचना दी।

जल्दबाजी में भट्ठा मालिक ने उसको इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पैसे न होने के कारण दो दिन तक इलाज न होने पर उसे घर लेकर चले आए। युवती की हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है। गंभीर रूप से जली युवती ने परिजनों और डॉक्टरों को अपने साथ जोर-जबरदस्ती करने की बात बताई।

सीओ, एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। युवती ने बताया कि रविवार को वह अकेली झोपड़ी में थी। उसका पति किसी काम से घर चला गया। इसी दौरान वहीं के कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे जोरजबरदस्ती करने लगे।

मामले में पुरामुफ्ती कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी और सीओ चायल आलोक कुमार ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, 1 May 2014

सलमान से प्रेरणा मिलती है:जैकलीन

मुंबई (एसएनएन): बॉलीवुड की सेक्सी-हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘किक’ में सलमान खान के साथ काम करके रोमांचित महसूस कर रहीं हैं. फिल्म ‘अलादीन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जैकलीन ने ‘हाउसफुल, हाउसफुल-2, मर्डर-2 और रेस-2 जैसी फिल्मों में काम किया है. जैकलीन अब सलमान के साथ किक में काम कर रहीं हैं.
जैकलीन इन दिनों सलमान के साथ जिम में वर्कऑउट कर रहीं हैं. सलमान के वर्कऑउट ने जैकलीन को काफी प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि सलमान के साथ काम कर मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहीं हूं. सलमान के साथ काम करना बेहद मजेदार अनुभव रहा, सलमान जबरदस्त जिम पार्टनर हैं और मैं उनसे काफी प्रेरित रहीं हूं.
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला निर्देशित ‘किक’ में सलमान और जैकलीन के अलावा रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मिथुन चक्रवर्ती और अर्चना पूरन सिंह की मुख्य भूमिकाएं हैं. फिल्म ईद के अवसर पर 27 जुलाई को प्रदर्शित होगी.