Monday, 1 July 2013

मेरे डुप्लीकेट हैं फरहान : मिल्खा सिंह

Image Loadingदेश के मशहूर ऐथलीट मिल्खा सिंह ने कहा है कि 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर उनके डुप्लीकेट जैसे लगते है।
   
राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की भूमिका निभायी है। मिल्खा सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मेरे लिए रखी गयी थी। मैं मेहरा और फरहान के काम से बेहद प्रभावित हूं।
     
मिल्खा सिंह ने कहा कि 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान ने अच्छा काम किया है। वह इस फिल्म में मेरा डुप्लीकेट लगता है। प्रसून जोशी के लिखे डॉयलग ने भी मुझे काफी प्रभावित किया है। फिल्म के कुछ दृश्यों को देखकर मैं काफी भावुक हो गया था और इसने मुझे मेरे संघर्ष के दिनों की याद दिला दी थी। इस फिल्म ने मुझे विभाजन के बाद उन दिनों की याद दिला दी जब मेरे पास कोई नौकरी नहीं थी और न ही भोजन की समुचित व्यवस्था थी।        
     
फ्लाइंग सिख ने कहा कि मैं फिल्मों के बारे में बहुत कम जानता हूं। वर्ष 1960 के बाद मैंने कोई फिल्म नहीं देखी है। मैंने राज कपूर की आवारा, श्री 420 और अशोक कुमार की महल देखी है। मेरा पुत्र फिल्मों का बेहद शौकीन है।
    
उल्लेखनीय है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी 'भाग मिल्खा भाग' फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 12 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

5 स्‍टेप में ऐसे करा सकते हैं SMS से ट्रेन टिकट बुक

5 स्‍टेप में ऐसे करा सकते हैं SMS से ट्रेन टिकट बुकनई दिल्‍ली/मुंबई. रेलवे ने एक जु
लाई से एसएमएस के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। आप पांच स्‍टेज में एसएमएस के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं- 
 
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले आपको अपना मोबाइल नंबर बैंक और IRCTC से रजिस्टर्ड कराना होगा। बैंक आपको पेमंट के लिए MMID (मोबाइल मनी आइडेंटिफायर) और OTP (वन टाइम पासवर्ड) देगा। (25 से ज्यादा बैंक यह सुविधा दे रहे हैं।)
 
MMID और OTP मिल जाने के बाद आप मोबाइल के मैसेज बॉक्‍स में मैसेज टाइप करें। मैसेज के तौर पर Book (स्पेस) ट्रेन का नंबर (स्पेस) स्टेशन (जहां से यात्रा करनी है) का कोड (स्पेस), स्टेशन (जहां तक यात्रा करनी है) का कोड (स्पेस) यात्रा का दिन dd/mm (स्पेस) क्लास (स्पेस) यात्री का नाम (स्पेस) उम्र(स्पेस) M/F (स्पेस) टाइप करना होगा। इसके बाद मैसेज को 139 या 5676714 पर SMS करना होगा।
 
तीसरे चरण के तहत SMS मिलने के बाद IRCTC आपको ट्रांजैक्शन आईडी भेजेगा। अब आपको PAY के आगे ट्रांजैक्शन आईडी और OTP लिखकर SMS भेजना होगा।
 
तीसरा चरण पूरा होते ही टिकट बुक हो जाएगा और पैसा आपके बैंक खाते से कट जाएगा।
 
इसके बाद IRCTC से आपको SMS आएगा। इसमें बताया जाएगा कि आपकी टिकट बुकिंग सफल रही। इस SMS में आपकी यात्रा से संबं‍ि‍ धत संबंधित पूरा ब्‍योरा रहेगा। यात्रा के दौरान टिकट मांगे जाने पर आप टीटीई को यही SMS दिखाएंगे। 
 
नोटः SMS स्कीम सुबह 8 से 12 बजे तक ARP/तत्काल/जनरल टिकट के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी।

जिया खान सुसाइड केस: जेल से छूटे सूरज पंचोली

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को मुंबई कोर्ट से जमानत मिल गई है।उन्हें पुलिस ने पचास हजार रुपये की मुचलके पर जमानत दे दी है।
सूरज को इस मामले में जमानत तो मिल गई है मगर उनका पासपोर्ट जप्त कर लिया गया है।सूरज ने इससे पहले भी बेल की गुहार मुंबई कोर्ट से लगाई थी मगर इसे रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि अब जमानत मिलने से उनके माता-पिता ने जरुर राहत की सांस ली होगी।
सूरज को उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था। जिया ने पिछले महीने २ जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आला रे आला रणबीर आला

Image Loading
ये जवानी है दीवानी की सफलता से उससे जुड़े सभी लोग गद्गद् हैं। हों भी क्यों नहीं! फिल्म ने पहले वीकएंड में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा, पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा और दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और अब 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के कगार पर है। अगर विदेशों के कलेक्शन को इसमें शामिल कर लिया जाए तो फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कमाई के मामले में सलमान की दबंग-2 को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त तो थे, लेकिन उन्हें भी ऐसी अद्भुत सफलता की उम्मीद नहीं थी। वह अभिभूत हैं, हालांकि उन्हें लगता है कि यह शब्द उनकी मनोस्थिति को बयां करने के लिए बहुत छोटा शब्द है। वह कहते हैं, ‘फिल्म का जैसा कलेक्शन आया है, वह उम्मीदों से परे है। हां, हमें अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा? यह अविश्वसनीय है। यह मेरी फिल्म है, इसके बावजूद मैं अचंभित हूं।’
‘ये जवानी है दीवानी’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद एक वेबसाइट पर रणबीर कपूर पर एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें उनकी जम कर तारीफ की गई थी। उसी स्टोरी के कमेंट सेक्शन में एक पाठक का कमेंट था- ‘बहुत दिन बाद आया छोरा कपूर, जो अब करेगा तीनों खानों का घमंड चूर, सब खानों को देगा चीर।’ हो सकता है यह किसी अति उत्साही प्रशंसक का कमेंट हो, लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं कि ‘ये जवानी है दीवानी’ की अप्रत्याशित सफलता ने ऐसी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है कि रणबीर के प्रताप से खानों का सिंहासन डोलने लगा है। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि खानों के खेमे में खलबली मच गई है। ऐसी चर्चाएं अगर हो रही हैं तो ये बेवजह भी नहीं हैं। इनकी वजह भी है। रणबीर की पिछली दोनों फिल्में- रॉकस्टार और बर्फी भी खासी सफल रही हैं। रॉकस्टार ने केवल भारत में करीब 70 करोड़ रुपये बटोरे तो बर्फी 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हुई। दोनों फिल्मों के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के कई पुरस्कार मिले। हालांकि बर्फी जैसी फिल्मों के इस तरह सफल होने की मिसाल बॉलीवुड में शायद ही देखने को मिले। फिल्मी पंडितों का मानना है कि निस्संदेह इन फिल्मों की पटकथा शानदार थी और इन्हें बहुत खूबसूरत तरीके से बनाया था, लेकिन इनकी सफलता की एक बेहद अहम वजह इनमें रणबीर का होना भी था। यानी रणबीर को ऐसा अभिनेता माना जाने लगा है, जो अपने करिश्मे के दम पर दर्शकों की भारी भीड़ थियेटर में खींच सकता है। अगर तीनों खानों की आने वाली फिल्मों को प्रत्याशित सफलता नहीं मिलती है तो रणबीर निश्चित रूप से बॉलीवुड की नंबर वन पोजीशन के बेहद करीब पहुंच जाएंगे।

टीम राहुल में सब्‍जी बेचने वाले का बेटा भी: मिलिए, राहुल ब्रिगेड के 13 'सिपाहियों' से

टीम राहुल में सब्‍जी बेचने वाले का बेटा भी: मिलिए, राहुल ब्रिगेड के 13 'सिपाहियों' सेनई दिल्ली.  कांग्रेस संगठन के नए पदाधिकारियों के साथ दो दिनों पहले राहुल गांधी ने पहली बार औपचारिक तौर पर मुलाकात करते हुए साफ कर दिया था कि उन्हें जिम्मेदारी दी जा चुकी है और अब काम का हिसाब किताब लिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस के महासचिव राज्यों के लिए 'रोडमैप' तैयार करें और योजना के मुताबिक सचिव जिलों और ब्लॉकों का दौरा करें। कांग्रेस के सचिव राहुल गांधी के साथ पूर्व में हुई मुलाकातों में ज्यादा जिम्मेदारी न होने की शिकायत करते रहे हैं। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी ने सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है।
राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कुछ भी ढीला ढाला नहीं छोड़ना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस के 13 सचिवों का चुनाव खुद किया है। माना जा रहा है कि ये सभी सचिव कांग्रेस की आम चुनावों को लेकर रणनीति का अहम हिस्सा हैं। इनमें से तीन सचिव राहुल गांधी के साथ काम कर रहे हैं। कांग्रेस के इन 13 सिपाहियों में सब्जी बेचने वाले के बेटे से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के पोते और रेलवे स्टॉक वैरिफायर के बेटे तक शामिल हैं। इनमें से एक-दो को छोड़कर कोई भी सचिव बड़े सियासी घराने से नहीं है।  
 

वेस्टइंडीज ने रोमांचक जीत से रोका भारत का विजय रथ

Tino Best and Kemar Roach held their nerve to secure a one-wicket victory for West Indies against India in Kingstonजॉनसन चार्ल्स (97) और डेरेन ब्रावो (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार को सबीना पार्क मैदान पर खेले गए सेल्कॉन मोबाइल कप त्रिकोणीय सीरीज़ मुकाबले में भारत को 1 विकेट से हरा दिया। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत को पहले ही मैच में हार मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की त्रिकोणीय सीरीज़ में यह लगातार दूसरी जीत है।
वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिए गए 230 रनों के लक्ष्य को 47.4 ओवरों में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया। 100 गेंदों की आतिशी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाने वाले चार्ल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्रावो ने 78 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। डेरेन सैमी ने भी 25 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। भारत की ओर से उमेश यादव ने तीन सफलता हासिल की, जबकि ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम ने एक समय 26 रनों के कुल योग पर वेस्टइंडीज के तीन विकेट झटक लिए थे। श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने वाले क्रिस गेल (11), ड्वेन स्मिथ (0) और मार्लन सैमुएल्स (1) पवेलियन लौटे चुके थे लेकिन इसके बाद चार्ल्स और ब्रावो ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी करते हुए भारत का काम खराब कर दिया। भारत ने 142 रनों के कुल योग पर ब्रावो को चलता करने के बाद 155 के कुल योग पर कार्यकारी कप्तान कीरन पोलार्ड (4) और 161 के कुल योग पर दिनेश रामदीन (4) को आउट कर वापसी करने की कोशिश की लेकिन उसकी राह में सैमी और चार्ल्स ने सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 36 रन जोड़कर रोड़े अटका दिए। सैमी का विकेट 197 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद 211 के कुल योग पर चार्ल्स विदा हुए और 220 के कुल योग पर सुनील नरेन (5) आउट हुए। यहां भारत को जीत की उम्मीद एक बार फिर बंधी थी। जीत के लिए उसे सिर्फ एक विकेट चाहिए थे लेकिन केमर रोच (नाबाद 14) और टीनो बेस्ट (नाबाद तीन) ने उसे निराशा झेलने पर मजबूर किया। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 229 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 89 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए जबकि सुरेश रैना ने 44 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 27 रनों का योगदान दिया। रैना ने 55 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए जबकि कप्तान ने 35 गेंदों पर एक चौका लगाया। दिनेश कार्तिक ने भी 23 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से केमर रोच, डरेन सैमी और टीनो बेस्ट ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मार्लन सैमुएल्स को एक सफलता मिली। भारत की शुरुआत खराब रही। उसने 38 रन के कुल योग पर ही शिखर धवन (11) और विराट कोहली (11) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोहित ने कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। कार्तिक ने अपनी 56 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। कार्तिक का विकेट 98 रनों के कुल योग पर गिरा। कार्तिक की विदाई के बाद रोहित ने रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े लेकिन 124 के कुल योग पर रोहित की विदाई के साथ ही इस जोड़ी का अंत हुआ। रोहित के आउट होने के बाद कप्तान धौनी और रैना ने पांचवें विकेट के लिए 12 ओवरों में 58 रन जोड़े। इस साझेदारी को 182 रनों के कुल योग पर रोच ने तोड़ा। इसके बाद 197 के कुल योग पर भी पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाने के बाद बेस्ट की गेंद पर 212 रनों के कुल योग पर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 11 और रविचंद्रन अश्विन पांच रनों पर नाबाद लौटे। कुमार ने सुनील नरेन द्वारा फेंके गए पारी के अंतिम ओवर की अंत की दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेने वाले नरेन के इस ओवर में अश्विन और कुमार ने 17 रन बटोरे। वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को क्रिस गेल के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका को छह विकेट से हराया था।

उत्तराखंड में अभी भी 900 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

Image Loading

उत्तराखंड में कई जगहों प र खराब मौसम के बावजूद बद्रीनाथ में फंसे करीब 900 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही प्रशासन केदारघाटी में बिखरे मलबे में दबे शवों को निकाल कर उनका अंतिम संस्कार भी करता जा रहा है।
   
देहरादून में कई जगहों पर मौसम खराब है, लेकिन हेलीकॉप्टर आज सुबह से ही चमोली से 300 श्रद्धालुओं और बद्रीनाथ से 600 श्रद्धालुओं को निकाल कर जोशीमठ पहुंचाने के काम में जुटे हैं। जोशीमठ से श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से आगे ले जाया जाएगा।
   
नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, त्रासदी के बाद से करीब 3,000 लोगों के लापता होने की खबर है। संबद्ध राज्यों के प्रमुख सचिवों से उनके प्रदेशों के लोगों की सूची का सत्यापन करने के लिए कहा गया है। अगर लापता लोगों का पता एक माह में नहीं चल पाया तो उन्हें मत घोषित कर दिया जाएगा।
   
अधिकारियों ने बताया कि आज त्रासदी के 16 वें दिन केदारनाथ में परंपरागत तरीके से केवल 36 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले दो दिन अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था।
   
राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और नगर निगम के सहायकों का 200 सदस्यीय दल घाटी में भेजा है, ताकि मलबे में दबे शव निकाल कर उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। शवों के डीएनए के नमूने लेने के लिए केदारनाथ भेजे गए कुछ चिकित्सा विशेषज्ञ बीमार होने के बाद वापस लौट आए हैं।
   
इलाके में हर तरफ शव पड़े होने की वजह से दुर्गंध फैल रही है और मलबा हटाने की खातिर भेजे गए लोगों के लिए लंबे समय तक काम करना मुश्किल हो रहा है। काम की निगरानी कर रहे डीआईजी संजय गुंजयाल ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है और रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से काम में बाधा आ रही है। शवों के अंतिम संस्कार का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है।
   
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि करीब 50 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसके कारण प्रभावित लोगों के पास राहत सामग्री पहुंचाने में प्रशासन को खासी दिक्कत हो रही है। जिन गांवों का सड़क संपर्क फिलहाल कट चुका है, वहां हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावितों को खाद्यान्न और अन्य सामान दिया जा रहा है।
   
प्रभावित इलाकों के लोगों को केरोसिन सब्सिडीयुक्त दरों पर दिया जा रहा है। बाढ़ की वजह से 4200 गांवों या रिहायशों का अन्य जगहों से संपर्क कट गया था, जिनमें से 2865 गांवों और रिहायशों का संपर्क बहाल कर दिया गया है।