Sunday, 8 June 2014

देर रात श्रद्धा कपूर के घर पहुंचे आदित्य रॉय कपूर!

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने यह कभी नहीं माना है कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर गॉसिप तो यही है कि 'आशिकी-2' के दोनों कलाकार स्टार कपल हैं.
गुरुवार रात कुछ ऐसा हुआ जिससे यह गॉसिप सच होता दिख रहा है. दरअसल, आदित्य गुरुवार देर रात को श्रद्धा से मुलाकात करने उनके अपार्टमेंट पहुंचे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर कैजुअल ड्रेस पहने हुए थे. रात 10 बजे के आसपास वह अपनी बीएमडबल्यू कार में श्रद्धा की बिल्डिंग के नीचे पहुंचे. पहुंचने के बाद जैसे ही आदित्य को इस बात का एहसास हुआ कि वहां मीडिया मौजूद है. उन्होंने कुछ देर इंतजार करना मुनासिब समझा. थोड़ी देर के इंतजार के बाद वह अंदर चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य की कार अगले दिन सुबह तक श्रद्धा की बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में मौजूद थी.
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की पहली मुलाकात 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी. तब से ही दोनों के कपल होने की गॉसिप होती रहती है.

अब हेल्दी हिरोइनों में नहीं होगी मेरी गिनती: सोनाक्षी


Sonakshi Sinhaबॉलिवुड में सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं, जिनके टैलंट को कम और उनके वजन को लोग ज्यादा देखते आए हैं। लेकिन अब सोनाक्षी पहले जैसी नहीं रहीं। उन्होंने अपना फैट तो कम कर ही लिया है, साथ ही ग्लैमरस भी लगने लगी हैं। जब सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म की थी, तब भी उन्होंने पूरे 30 किलो वजन घटाया था, मगर अब वह अपनी अपकमिंग मूवी के लिए और भी पतली होना चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हमसे शेयर कीं कुछ पर्सनल बातें।

आपने काफी वेट लूज कर लिया है। इसके लिए क्या कर रही हैं?
कहूंगी तो यही कि आसान नहीं होता वेट कम करना। छह महीने से रेग्युलर जिम जा रही हूं। रोज वहां पर एक से डेढ़ घंटा एक्सर्साइज करती हूं। वैसे, आपको बता दूं कि मैं जिम से नफरत करने वालों में से एक हूं। मुझे जिम से अलर्जी है। मैं इससे दूर भागना चाहती हूं। लेकिन अगर मैं एक बार किसी चीज पर ध्यान लगाती हूं, तो उसे पाकर रहती हूं और मेरे ख्याल से, मैंने वही किया। हालांकि काम की वजह से भागदौड़ तो काफी रहती है, लेकिन मैं पूरी कोशिश करती हूं एक्सर्साइज के लिए टाइम निकालने की।

जिम में कौन-सी एक्सर्साइज आप ज्यादा फॉलो करती हैं?
वेट लॉस ट्रेनिंग करती हूं। वेट जल्दी से कम हो, इसके लिए हफ्ते में 5 दिन एक्सर्साइज करती हूं। इसके अलावा बॉक्सिंग भी मुझे पसंद है। हफ्ते में तीन दिन हॉट योगा करना मुझे बेहद भाता है। बाकी मूड है... अगर फ्रेश और एनर्जेटिक हैं, तो कई नई एक्सर्साइज और ऐड हो जाती हैं।

इन दिनों आपका डायट चार्ट क्या चल रहा है?
सुबह उठकर ग्रीन टी पीती हूं। ब्रेकफास्ट में कार्नफ्लेक्स और दूध या फिर वीट ब्रेड टोस्ट लेती हूं। कभी-कभार कॉर्न भी लेती हूं। लंच में रोटी, सब्जी और फ्रेंच सैलड खाती हूं। इससे वेट लॉस होता है और पूरा पेट भी अच्छी तरह से भर जाता है। डिनर में चावल, दाल, सब्जी और सैलड लेती हूं। अगर बीच के समय में भूख लगती है, तो ढेर सारे फ्रूट्स ले लेती हूं। इतना सब करने के बाद मुझे उम्मीद है कि अब लोग अब मेरी गिनती हेल्दी हिरोइनों में करना बंद कर देंगे।

खाने में कोई ऐसी चीज, जिसे आप अक्सर रिपीट करती हों...
पिज्जा। पिज्जा खाना मुझे बेहद पसंद है। हालांकि इन दिनों उसे खाना भी कम कर दिया है। लेकिन हफ्ते में एक बार तो अभी भी खाने से नहीं चूकती।

इन दिनों आप ज्यादा ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि आपने इमेज बदलने के लिए बोल्ड अंदाज में फोटो शूट भी करवाए हैं और पॉप्युलर डिजाइनर से ड्रेसेज भी तैयार करवाई हैं। क्या अब आपने अपनी इमेज को ग्लैमरस बनाने की ठान ही ली है?
नहीं, मैंने कुछ प्लान नहीं किया है। फिल्म की डिमांड जैसी होती है, कोशिश करती हूं उसमें फिट बैठने की। उसके लिए जो बन पड़ता है, वह मैं करती हूं। जिस तरह ऐक्टिंग में जान डालने के लिए आपको किरदार में घुसना पड़ता है, उसी तरह आउटफिट्स भी किरदार को स्ट्रॉग बनाते हैं। इसलिए जैसा रोल होता है वैसी ड्रेस पहननी पड़ती है। ड्रेस से ग्लैमरस दिखने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

आपकी हेल्दी स्किन का राज क्या है?
खूब पानी पीती हूं। डीहाइड्रेशन के लिए यह बेहद जरूरी है। इससे इम्यून सिस्टम अच्छा काम करता है और यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। मॉइश्चराइज़र जरूर लगाती हूं। इसके अलावा, तो कुछ खास नहीं करती। वैसे, सच कहूं तो मुझे ज्यादातर चीजें हेरडेटिक मिली हुई हैं। मेरी मम्मी की स्किन भी काफी हद तक मेरी तरह ही है।

आपने अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर किस तरह के ड्रीम बॉय की कल्पना की है?
मुझे छोटी हाइट के लड़के पसंद नहीं हैं। मैं लंबे कद का और अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाला लड़का पसंद करूंगी, जो बुद्धिमान हो, जिसके साथ बात करने में मज़ा आए और जो अच्छा दिखता हो। छह फीट से थोड़ा लंबा तो चाहिए ही, ताकि मैं हील वाले सैंडल पहन सकूं। मुझे हील पहनना बेहद पसंद है, इसलिए लड़का तो मैं अपने लिए लंबा ही तलाशने वाली हूं।

खाली समय में क्या टीवी देखना पसंद है?
नहीं, समय नहीं मिलता। पॉसिबिल होता है, तो कपिल का कॉमिडी शो देख लेती हूं और ज्यादा से ज्यादा कोई रिऐलिटी शो। डेली शॉप देखने का तो कोई टाइम नहीं मिल पाता है। यहां तक कि हमारा अपना प्रॉडक्शन हाउस है, जिसे मेरे भाई संभाल रहे हैं। उसके लिए भी टाइम नहीं निकाल पाती हूं।

स्टाइल को कितना फॉलो करती हैं?
बहुत कम। जो पसंद आता है, उसे पहन लेती हूं। कई बार कोई नए फैशन ट्रेंड की चीज खरीदती भी हूं, लेकिन अगर दूसरे को पसंद नहीं आती, तो फिर उसे कभी नहीं पहनती। इसमें मेरी ममी मुझे काफी हेल्प करती हैं।

किसका स्टाइल आपको सबसे ज्यादा भाता है?
दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार का। वे जो भी पहनते हैं, उन पर सब अच्छा लगता है।

सलमान की आप फैन हैं...
यही कहना सही रहेगा। बस इतना कहना चाहती हूं कि सलमान मुझे यदि एक फोन कॉल करें कि इस फिल्म में काम करना है, तो मैं उनका कहा टाल नहीं सकती। सलमान ही नहीं, अगर अक्षय कुमार भी मुझे अपनी फिल्म में काम करने के लिए कहते हैं, तो उसके लिए भी मैं तुरंत तैयार हो जाउंगी।

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत, मलेशिया को 3-2 से हराया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत, मलेशिया को 3-2 से हरायाहेग (नीदरलैंड). भारतीय टीम की हॉकी वर्ल्ड कप में पहली जीत की तलाश आखिरकार पूरी हो ही गई। टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गए ग्रुप-ए के मैच में मलेशिया को 3-2 से हराया। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह (49वें और 51वें मिनट) ने दो और जसजीत सिंह (15वें मिनट) ने एक गोल दागा।
 
मलेशिया की ओर से रेजी (46वें मिनट) और मरहान (61वें मिनट) ने गोल किए। भारत का अगला मुकाबला 9 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। इसके पहले भारत ने अपने दो मुकाबले बेल्जियम और इंग्लैंड से हारे थे, जबकि स्पेन के साथ ड्रॉ खेला था।
 
105 में से 14 मैच ही हारा है भारत
 
भारत और मलेशिया के बीच इसके पहले तक 105 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे, जिसमें भारत सिर्फ 14 मैचों में हारा था। वर्ल्ड कप में भारत व मलेशिया अब तक चार बार आमने-सामने हुए थे, जिनमें टीम इंडिया ने तीन बार जीत दर्ज की थी। उसे सिर्फ 2002 के वर्ल्ड कप में मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा था।
 
चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
 
भारत के अब चार मैचों से एक जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर आ गया है। मलेशिया का चार मैचों के बाद अब तक खाता भी नहीं खुला है। और वह अंतिम स्थान पर है। एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम ने स्पेन को 5-2 से शिकस्त दी।

फ्रेंच ओपन जीतने के बाद टेनिस 'क्वीन' ने कुछ यूं मनाया जश्न

PICS: फ्रेंच ओपन जीतने के बाद टेनिस 'क्वीन' ने कुछ यूं मनाया जश्न
पेरिस. मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग फाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-4, 6-7, 6-4 से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने जीत का जश्न एफिल टॉवर के पास बड़ी संख्या में उपस्थित प्रशंसकों के बीच मनाया।
उन्होंने सेलिब्रेशन के दौरान की तस्वीरें सोशल साइट्स पर पोस्ट की।
 
कुछ ऐसा रहा मुकाबला
 
सातवीं वरीयता प्राप्त मारिया के अनुभव के आगे चौथी वरीयता प्राप्त सिमोना का जोश नहीं टिक सका। 2012 की फ्रेंच ओपन चैंपियन शारापोवा ने पहला सेट 6-4 से जीतकर अपने दबदबे का अहसास करा दिया। दूसरे सेट में सिमोना ने वापसी की और सेट 7-6 से अपने नाम करके स्कोर 1-1 कर दिया।
 
तीसरे सेट में टेनिस क्वीन पड़ी भारी
 
तीसरे और निर्णायक सेट में मारिया शारापोवा का अनुभव काम आया। उन्होंने अपनी सर्विस बरकार रखते हुए सिमोना की सर्विस दो बार ब्रेक की। निर्णायक मुकाबला शारापोवा ने 6-4 से अपने नाम कर एक और फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया।

अपनी कामयाबी की कहानी बताएंगे शाहरुख


मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अनुपम खेर के आने वाले शो में अपनी कामयाबी की कहानी बताने जा रहे हैं। अनुपम खेर बहुत जल्द छोटे पर्दे पर कुछ भी हो सकता है शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में शाहरुख खान शिरकत करने जा रहे है जहां वह अपनी कामयाबी की दास्तां लोगों को बताएंगे।
बताया जा रहा है कि इस एपिसोड की शूटिंग हाल ही में की गई है। शूटिंग पूरी होने के बाद अनुपम ने शाहरुख का माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर शुक्रिया अदा किया। वहीं शाहरुख ने भी जवाब दिया कि उन्हें इस शो की शूटिंग कर काफी मजा आया है।
अनुपम खेर के इस चैट शो में 12 एपीसोड होंगे। यह शो उन मशहूर हस्तियों की प्रेरणादायक कहानियों पर रोशनी डालेगा जो उनकी जिंदगी की चुनौतियों और मुश्किल भरे दौर के बारे में बताएंगी। इन एपिसोड में शाहरुख के अलावा कई अन्य दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। यह शो जुलाई में कलर्स पर प्रसारित होगा।

फिल्मिस्तान पर भारी पड़ी अक्षय-सोनाक्षी की फिल्म हॉलीडे

नई दिल्ली: इस हफ्ते बड़े पर्दे पर दो फिल्में हॉलीडे- ए सोल्ज़र नेवर ऑफ ड्यूटी'  और 'फिल्मिस्तान' रिलीज हुई हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दबंग सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हॉलीडे'  को अच्छी ओपनिंग
मिली है. फिल्म समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सराहा है.


फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्विट करके जानकारी दी है कि हॉलीडे ने सिर्फ दो दिनों में 24 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने शुक्रवार को 12.18 करोड़ और शनिवार को 12.30 करोड़ रूपये कमाए हैं.

बेटों के साथ डिज्नीलैंड में ऋतिक रोशन ने की खूब मस्ती

Hrithik Roshan visits Disneyland with sonsमुंबई: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने दो बेटों रेहान और रिदान के साथ डिज्नीलैंड में जमकर मस्ती की। अपने बेटों के साथ मस्ती भरे इस दिन की तस्वीर ऋतिक ने ट्विटर पर साझा की। तीनों ने जीन्स और टीशर्ट पहन रखी थीं। इसके साथ इन लोगों ने बेसबॉल कैप भी पहनी हुई थीं।
ऋतिक ने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, अनजाने रास्ते पर सफर करते हुए आपको कुछ समय रुकना चाहिए और एक तस्वीर लेनी चाहिए। 'कृष 3' के स्टार अभिनेता और उनकी पत्नी सुजैन ने बीते दिसंबर में अलग होने और 17 वर्ष पुराने संबंध को खत्म करने का फैसला किया था।