उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं राजग के लोगों से कहना चाहता हूं कि जब वे सत्ता में थे तो राजीव गांधी को उप निरीक्षक स्तर की भी सुरक्षा नहीं दी गई। उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। अब वे सुरक्षा के बारे में बात कर रहे हैं। वह पटना में हुए कई विस्फोटों को केंद्र और बिहार सरकार द्वारा रोकने में विफल रहने के भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया जता रहे थे। भाजपा नीत राजग के 1998 में सत्ता में आने से सात वर्ष पहले राजीव गांधी 1991 के लोकसभा चुनावों के दौरान आतंकवादी हमले में मारे गए थे। उस वक्त प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्यवाहक सरकार केंद्र में सत्तारूढ़ थी।
Wednesday, 6 November 2013
राजीव गांधी की सुरक्षा पर गलत बयानी कर गए आरपीएन सिंह
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं राजग के लोगों से कहना चाहता हूं कि जब वे सत्ता में थे तो राजीव गांधी को उप निरीक्षक स्तर की भी सुरक्षा नहीं दी गई। उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। अब वे सुरक्षा के बारे में बात कर रहे हैं। वह पटना में हुए कई विस्फोटों को केंद्र और बिहार सरकार द्वारा रोकने में विफल रहने के भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया जता रहे थे। भाजपा नीत राजग के 1998 में सत्ता में आने से सात वर्ष पहले राजीव गांधी 1991 के लोकसभा चुनावों के दौरान आतंकवादी हमले में मारे गए थे। उस वक्त प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्यवाहक सरकार केंद्र में सत्तारूढ़ थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment