Monday 17 December 2012

भाजपा के विधायक जेठा भरवाड के गार्ड ने ही की थी फायरिंग

Rahultyagicool
अहमदाबाद.  भाजपा के विधायक जेठा भरवाड पर फायरिंग की खबरों में नया मोड़ आ गया है। दरअसल यह गोलीबारी विधायक के गार्ड ने ही की थी। गोलीबारी कर गार्ड विधायक को लेकर घटना स्थल से निकल गए थे। इसी बीच यह खबर फैल गई कि जेठा भरवाड पर गोली चली हैं और वे गंभीर रूप से घायल हैं।

इस बारे में विधायक के सुरक्षाकर्मियों का अब कहना है कि कुछ अज्ञात हमलावरों की एक टोली ने विधायक पर हमला कर दिया था, इसलिए उनकी जान बचाने के लिए गार्डों ने उन पर फायरिंग कर दी और विधायक को लेकर सुरक्षित जगह की ओर रवाना हो गए थे।

सुरक्षाकर्मियों ने आठ राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
यह घटना गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मतदान करने के कुछ ही देर बाद घटी। मोदी ने रानिप में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद अंगुलियों से विक्‍ट्री साइन बना कर लोगों का अभिवादन किया उन्‍हें गुजरात की सत्‍ता में हैट्रिक लगाने की पूरी उम्‍मीद है। उनकी शान में कसीदे गढ़ने वालों की भी कमी नहीं है। कई लोग उनकी तारीफ के पुल बांधते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके और सरकार के कामकाज की गाहे बगाहे आलोचना भी होती है। आगे मोदी से जुड़ी उन कमियों पर नज़र डालते हैं जो 'बड़ा' नेता बनने में उनके सामने चुनौती के रूप में खड़ी हैं।

No comments:

Post a Comment