Friday 11 November 2011

भंवरी सेक्स सीडी: कुछ ऐसे परत दर परत नंगी हुई सियासत देखें तस्वीरें....


इस प्रकरण में पिछले एक सप्ताह में एक के बाद एक बड़े खुलासों ने कांग्रेस की सियासत में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस से जुड़े तीन नेताओं से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है, जबकि भंवरी अपहरण प्रकरण में मुख्य सूत्रधार कांग्रेस नेता व पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई अभी फरार है।
 
इस मसले पर कांग्रेस नेताओं से भास्कर ने प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो पूर्व विधायक जुगल काबरा व यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी ने तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वे प्रतिक्रिया देने से बचते दिखे। हालांकि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी ने मदेरणा पर कांग्रेस व सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया।
 
नेता कोई फरिश्ते नहीं, मदेरणा गलती मान लेते : अंसारी
 
सईद अंसारी ने कहा, ‘मदेरणा पिछले दो माह से इस तरह की कोई सीडी होने से इनकार करते रहे, लेकिन अब सब कुछ सामने आ गया। हम कोई फरिश्ते नहीं हैं, इंसान हैं और गलती इंसान से ही होती है।
 
अच्छा होता कि मदेरणा इस बात को पहले ही स्वीकार कर लेते और मंत्री पद छोड़ देते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नतीजा यह निकला कि मामले ने तूल पकड़ लिया। मदेरणा की वजह से कांग्रेस पार्टी व सरकार को बदनामी झेलनी पड़ रही है।’
 
कार्रवाई का अधिकार हाईकमान के पास : मेघवाल
 
देहात कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल मेघवाल ने कहा, ‘मदेरणा पीसीसी सदस्य हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार हाईकमान के पास ही है। मैं कार्रवाई करने में सक्षम नहीं हूं।
 
यह एक घृणित कार्य है और इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।’ सईद अंसारी ने भी कहा कि चूंकि मदेरणा देहात कांग्रेस में आते हैं, इसलिए कार्रवाई का अधिकार उनके पास नहीं है।
 
अब तक
 
1 सितंबर: बिलाड़ा से भंवरी लापता हुई
 
2 सितंबर: बिलाड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज
 
5 सितंबर: अपहरण का मुकदमा कराया
 
6 सितंबर: ठेकेदार सोहनलाल गिरफ्तार 13 सितंबर: उप्र के ओराई में शव की तलाश
 
14 सितंबर: शहाबुद्दीन का नाम सामने आया
 
14 सितंबर: मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला
 
15 सितंबर: भंवरी के पति द्वारा मंत्री पर सीधे आरोप
 
20 सितंबर: ओसियां थानाधिकारी लाखाराम को हटाया
 
20 सितंबर: पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम को माना आरोपी
 
27 सितंबर: बलदेव की तलाश में गई पुलिस पर कापरड़ा में हमला
 
7 अक्टूबर: लूणी विधायक मलखानसिंह पर आरोप
 
सीबीआई ने यह किया
 
11 अक्टूबर: एफआईआर दर्ज
 
12 अक्टूबर: टीम जोधपुर पहुंची
 
13 अक्टूबर: बोरुंदा में अमरचंद से पूछताछ
 
15 अक्टूबर: शहाबुद्दीन के घर पूछताछ
 
16 अक्टूबर: अमरचंद से सर्किट हाउस में पूछताछ
 
18 अक्टूबर: फोरेंसिक टीम से बोलेरो की जांच
 
19 अक्टूबर: जेल में सोहनलाल व बलदेव से पूछताछ
 
20 अक्टूबर: जेल में दुबारा पूछताछ, जेडी आरपी अग्रवाल ने की समीक्षा
 
21 अक्टूबर: सहीराम की छानबीन करने केलनसर गई
 
22 अक्टूबर: शहाबुद्दीन ने समर्पण किया
 
25 अक्टूबर: सीडी की तलाश में राजेश परिहार के यहां छापा, शहाबुद्दीन को दिल्ली ले गए
 
29 अक्टूबर: शहाबुद्दीन के घर दुबारा पूछताछ व तलाशी
 
30 अक्टूबर: लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई के भाई परसराम विश्नोई से पूछताछ
 
1 नवंबर: शहाबुद्दीन-सोहनलाल से जेल में आमने-सामने पूछताछ
 
1 नवंबर: भंवरी की सूचना पर 5 लाख व सहीराम पर 1 लाख का इनाम घोषित
 
3 नवंबर: लूणी विधायक मलखानसिंह की बहन इंद्रा विश्नोई से पूछताछ
 
3 नवंबर: भंवरी और इंद्रा विश्नोई की बातचीत की ऑडियो टेप उजागर हुई
 
4 नवंबर: भंवरी और सोहनलाल की बातचीत की ऑडियो टेप सामने आई
 
5 नवंबर: भंवरी, इंद्रा व सहीराम की बातचीत की ऑडियो टेप मिली
 
7 नवंबर: इंद्रा विश्नोई व निलंबित एसआई लाखाराम से पूछताछ
 
7 नवंबर: इंद्रा ने कहा, भंवरी मुख्यमंत्री व पाली सांसद से भी मिली थी
 
9 नवंबर: पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई कोर्ट से भगोड़ा घोषित

No comments:

Post a Comment