Tuesday 6 November 2012

Sukhan Kakkar Sirsa

Sukhan Kakkar Sirsa
शादी के बाद फरार होने की कोशिश करते दुल्हन गिरफ्तार, दुल्हन की मां २८ हजार रुपए लेकर भाग निकली, बिचौलिए सहित तीन को जेल भेजा
पदमपुर (श्रीगंगानगर)। शादी के चार घंटे बाद दुल्हन और रिश्ता करवाने वाली महिला बीच रास्ते मेें बहाना बनाकर फरार हो गई। पुलिस ने दुल्हन व रिश्ता करवाने वाली सास -बहू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। दुल्हन की मां शादी के बदले २८ हजार रुपए लेकर फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है। पुलिस ने दूल्हे की रिपोर्ट पर दुल्हन, उसकी मां व रिश्ता करवाने वाली सास व बहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 11 के निवासी अमरीक सिंह (४० वर्ष) पुत्र चंद सिंह ने गांव के रमेश को रिश्ता करवाने के लिए कहा था। रमेश ने अपने मामा काका सिंह निवासी आठ के को अमरीकसिंह के लिए वधू ढूंढने के लिए कहा। काका सिंह व रमेश ने गांव बैरां (पदमपुर) की रणजीत कौर और उसकी सास कृष्णारानी से मिलकर अमरीकसिंह का रिश्ता लालगढ़ थाना क्षेत्र के अबोहरिया गांव के अमर सिंह की पुत्री राजे उर्फ राजेशिया से करवाने की बात कही। शुक्रवार को दोनों परिवारों के लोग गांव बैरां में इकट्ठे हुए। यहां राजेशिया की मां रानी उर्फ शीला ने शादी की एवज मेें ४० हजार रुपए मांगे।
अमरीक सिंह २८ हजार रुपए देने पर तैयार हो गया। एक हजार रुपए वहीं दे दिए और बाकी रुपए शादी के दौरान देने की बात कही। इस पर शादी पक्की हो गई। सोमवार को दूल्हा अमरीकसिंह, उसकी भाभी प्रकाश कौर, भाई तरसेम, बिचोला काका सिंह, फोटोग्राफर व अन्य लोग शादी रचाने के लिए गांव बैरां में रणजीत कौर के घर पहुंचे। यहां शादी की रस्म पूरी होने के बाद वर पक्ष ने दुल्हन की मां को शेष २७ हजार रुपए दे दिए। शाम करीब चार बजे वर पक्ष के लोग दुल्हन को कार में लेकर खुशी-खुशी गांव की ओर रवाना हुए। गांव ८७ जीबी केे पास रात ८ बजे शौच का बहाना बनाकर दुल्हन राजेशिया व कृष्णारानी कार से उतर गईं और पदमपुर आ रही बस में चढ़ गईं। जब काफी देर बाद दोनों नहीं आईं तो बारातियों के होश उड़ गए।
बाद में उन्होंने कार को बस के पीछे दौड़ाया। बस से दोनों को पकड़ लिया। दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर वे दुल्हन व कृष्णा को पदमपुर थाने ले आए। थाने में पंचायत हुई, बात सिरे नहीं चढऩे पर अमरीक सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुल्हन राजेशिया, उसकी मां शीला, रणजीत कौर और उसकी सास कृष्णरानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रणजीत कौर, राजेशिया और कृष्णारानी को गिरफ्तार कर लिया। राजेशिया की मां शीला फरार है। मंगलवार शाम को तीनों आरोपियों को सिविल न्यायधीश ऋषिकुमार के निवास पर पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भिजवाने के आदेश दिए।

No comments:

Post a Comment