Saturday 6 October 2012

सोने की खेती, फिर भी जिंदगी में है तंगी का तूफान!

Rahul Tayagi
जगदलपुर.छत्तीसगढ़ मका एक जिला है कांकेर। इसके दुर्गकोंदल क्षेत्र में बहने वाली एक नदी कोटरी में सोने के कण मिलते हैं। इस नदी की जलधारा में सोने के बहुत छोटे छोटे सोने के कण मिलते हैं। इस नदी के आस-पास के क्षेत्र में सोनझरिया नामक समाज के लोग बसते हैं और इन्हीं सोने के कणों से यह लोग अपनी आजीविका चलाते हैं।


यह लोग सोने के कण पानी से छान-छान कर अपना जीवन-यापन करते हैं। लेकिन विडम्बना यह है कि सोने की खेती करने वाले इन लोगों को सरकार की तरफ से तो कोई सहायता नहीं मिलती लेकिन फिर भी यह दिन-दिन भर सोना खोजते रहते हैं।

इस नदी के अलावा यह समाज सबरी, कोलाब और आमोर आदि नदियों से भी सोने के महीन कण निकालने का कार्य करते हैं। ताजा सर्वेक्षणों में यहां 2700 किलोग्राम सोने का पता चला है।

इतना सब होने के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों का जीवन बहुत ही कठिनाइयों से भरा हुआ है। जानिए कैसे:

No comments:

Post a Comment