Tuesday 11 October 2011

उनकी ओर बढ़ीं प्रियंका, लोगों ने किया कमेंट, भज्जी हुए पानी-पानी

चेन्नई में खेले गए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को परास्त किया, वैसे ही चारों तरफ हरभजन सिंह की चर्चा होने लगी। इसी बीच मैच के ठीक बाद एक मजेदार वाकया हुआ।

मैच समाप्ति के बाद हरभजन सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड के लिए चुना गया। जब इस अवार्ड के लिए उनके नाम की घोषणा हुई, तो एक हल्की शोर हुई। लकिन जैसे ही कमंटेटर रवि शास्त्री ने इस बात की घोषणा की कि हरभजन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नोकिया की ब्रांड एंबेसेडर प्रियंका चोपड़ा देंगी, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट एवं 'हो...' की आवाज से गूंज उठा।

यहां तक कि साथी खिलाड़ी और अंपायर ने भी चुटकी लेते हुए उन्हें आगे बढ़ने को कहा। इतना हो जाए, तो भला हरभजन सिंह कैसे कुछ रिएक्शन नहीं देते। इस पूरी घटना के बाद हरभजन सिंह शर्म से लाल हो गए और मीठी-मीठी मुस्कान के साथ पुरस्कार लेने प्रियंका के पास पहुंच गए।

जैसे ही प्रियंका ने उन्हें पुरस्कार दिया, पूरा स्टेडियम एक बार फिर से 'हो...' की आवाज से गूंज उठा। फिर प्रियंका और हरभजन ने हंसते हुए आपस में कुछ बात की।

 

No comments:

Post a Comment