बरसात के मौसम में बच्चे ज्यादा मस्ती में लगे रहते हैं। वे खान-पान के प्रति लापरवाह व नकचढ़े भी दिखते हैं। ऐसे में उन्हें स्वस्थ आहार देना बहुत मुश्किल हो जाता है। उन्हें मिक्स्ड वेज सूप देकर आप इस मामले में निश्चिन्त हो सकते हैं। यह एक पूरे भोजन जितना पौष्टिक होता है और विभिन्न फ्लेवर्स होने से शायद ही यह किसी बच्चे को नापसंद हो। वैसे आप इसमें अपने बच्चे के पसंदीदा जायके को मिला भी सकते हैं। प्रतिरोधक क्षमता में वृद्घि
मानसून में हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यह सूप इसे बेहतर करने की क्षमता रखता है। मिली-जुली सब्जियों से बने इस सूप में पौष्टिक तत्व बहुत ज्यादा होते हैं, जिससे यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होता है और इससे बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। साइनस से बचाए
इस मौसम में सबसे ज्यादा जुकाम, नजले या साइनस की परेशानी सताती है। मिक्स्ड वेजिटेबल सूप से इसमें बहुत राहत मिलती है। इस सूप में अदरक, काली मिर्च व सफेद मिर्च डाल कर गरम-गरम सेवन करने से यह औषधीय और स्टीम की तरह काम करता है। गले के लिए लाभकारी
कई सब्जियों के मिश्रण से बना यह सूप खांसी, गले की गड़बड़ी गले के संक्रमण व इससे संबंधित अन्य बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे गले को प्रत्यक्ष गरमाहट मिलती है। नसों को मजबूत बनाए
इस सूप में विटामिन बी बहुत अधिक होता है, जिससे नसें व मांसपेशियां मजबूत होती हैं, इसलिए इसके सेवन से अभी के मौसम में होने वाली मांसपेशियों में ऐंठन, नसों में दर्द आदि से बचाव होता है। आंखें रहें स्वस्थ
बरसात में पानी व मच्छर आदि से संक्रमण होने से आई फ्लू व आंखों से संबंधित अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मिक्स्ड वेज सूप विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। तनाव दूर
यह मौसम ऐसा है कि इसमें कभी-कभी तनाव महसूस होता है। इस सूप में एंटीऑक्सीडेंट बहुत अधिक होते हैं, इससे यह तनाव दूर करने में सहायक होता है और आपकी बढम्ती उम्र के कारण शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों को भी रोकता है। त्वचा की चमक रहे बरकरार
इस सूप में विटामिन ई की मात्रा पर्याप्त होती है। यह विटामिन त्वचा को दुरुस्त बनाता है। बरसात में एलर्जी, त्वचा संबंधी संक्रमण से रोकथाम भी होती है। पाचन तंत्र बने सुचारु
बरसात में पाचन क्रिया बिगड़ने का डर रहता है। इस मामले में भी मिक्स्ड वेज सूप लाभदायक है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज को दूर करता है। दस्त या संक्रमण में यह तरल भोजन बेहतर साबित होता है। पूर्ण आहार
तला-भुना नहीं खाना चाहते, पर पोषक तत्वों की मात्रा भी शरीर में बनाये रखना चाहते हैं, इसके लिए यह सूप एक तरह से वरदान है। यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता और पूर्ण आहार की तरह शरीर को पौष्टिक तत्व भी उपलब्ध कराता है। सामग्री
गाजर - मीडियम आकार की (बारीक कटी हुई)
फूल गोभी 1 - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कटी हुई हो)
स्वीट कॉर्न/हरी मटर - आधा कटोरी
शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बारीक कटी)
फ्रेंच बीन्स -1 कटोरी (बरीक कटी हुई)
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकडम (बारीक कद्दूकस किया हुआ)
कॉर्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - आधा छोटा चम्मच
सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
चिली सॉस - 1 बड़ा चम्मच
तेज पत्ता -1
नमक - स्वादानुसार
नींबू - आधा
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ) विधि
कॉर्न फ्लोर को 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिए। एक भारी तले के बर्तन में मक्खन डाल कर गरम करें। फिर उसमें अदरक व सारी कटी हुई सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। अब सब्जियों को ढक कर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद सब्जी में 600 ग्राम पानी, कॉर्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिली सॉस, तेज पत्ता और नमक डालें। सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें। उबाल आने के बाद इसे 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गैस बन्द करके इसमें नींबू का रस, हरा धनिया और थोडा़ मक्खन डालें। मिक्स्ड वेजिटेबल सूप तैयार है़, इसे गरमा-गरम परोसें।
No comments:
Post a Comment