Monday 26 May 2014

सोनाक्षी थीं नेशनल अवॉर्ड की हकदार: अक्षय


नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म ‘लुटेरा’ के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिये था।
सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोकर, राउडी राठौर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई रिर्टसं में काम कर चुके अक्षय कुमार को लुटेरा में सोनाक्षी का अभिनय बेहद पसंद आया था। अक्षय कुमार ने कहा है कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सराहना की जानी चाहिये थी। सोनाक्षी ने जबर्दस्त अभिनय किया था।
अक्षय कुमार ने कहा है कि सोनाक्षी के साथ काम करना खुशी की बात है। वह खूबसूरत और प्रतिभाशली हैं। मैंने उनकी पिछली फिल्म लुटेरा देखी। मेरे ख्याल से फिल्म में उनका काम उम्दा था। अक्षय और सोनाक्षी की जोड़ी एक बार फिर से ‘होली डे’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म छह जून को प्रदर्शित होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में प्रदर्शित विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा और रणबीर सिंह ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी।

No comments:

Post a Comment