Sunday 18 May 2014

अब टी.वी. पर होगी यो-यो हनी सिंह की एंट्री

मुंबई: रैपर यो यो हनी सिंह बॉलीवुड के बाद टी.वी.पर भी एंट्री करने को तैयार हैं।  हनी सिंह बहुत जल्द अब स्टार प्लस के आगामी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' से छोटे पर्दे पर अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। यो यो की धुनों पर नाचने वाले अमिताभ ही अकेले नहीं हैं। अक्षय कुमार भी यो यो के फैन हैं।
यो-यो सेट पर अक्षय को देखकर बहुत खुश हुए क्योंकि दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ने एक साथ काफी काम किया है। दोनों ने बॉलीवुड में काफी हिट सांग दिए हैं।
हनी सिंह इन दिनों छाए हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी मेन्स फैशन लाइन लॉन्‍च की है बल्कि बॉलीवुड में मेनस्ट्रीम सिंगर के रूप में भी दबदबा कायम कर लिया है।

No comments:

Post a Comment