Thursday 26 December 2013

हफ्ते के 12 घंटे रूप पर खर्च करती हैं महिलाएं

Image Loading
महिलाएं अपने रंग-रूप के प्रति कितनी सजग होती हैं यह बात सभी जा नते हैं। लेकिन कम लोगों को ही यह अंदाजा होगा कि महिलाएं हफ्ते के 12 घंटे इसी चिंता में बिता देती हैं। एक अध्ययन की मानें तो महिलाएं अपने लिए पहनावा चुनने में हर हफ्ते 50 मिनट खर्च कर देती हैं।
शोधकर्ताओं ने क्रिसमस और अन्य मौकों पर वजन, रंग-रूप और पहनावे को लेकर महिलाओं की चिंता का आकलन किया। उन्होंने देखा कि इसके लिए वे साल के 627 घंटे और 27 मिनट बर्बाद कर देती हैं। अध्ययन दर्शाता है कि पहनावा चुनने के लिए 50 मिनट खर्च करने के बाद वह अगले एक घंटे और 32 मिनट इस बात की चिंता में खर्च कर देती हैं कि पहना हुआ ठीक लग रहा है या नहीं। इसके अलावा वह एक घंटे और 46 मिनट अपने वजन के बारे में सोचते हुए बिताती हैं। लाइक्रा ब्यूटी नामक संस्था ने 2000 महिलाओं पर सर्वे कर ये निष्कर्ष निकाले हैं।

No comments:

Post a Comment