Sunday 29 December 2013

अमीर राज्य की गोद में गरीबी पल रही है: मोदी

Image Loading
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रांची में एक विशाल रैली को सं बोधित करते हुए कहा कि अमीर राज्य की गोद में गरीबी पल रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि झारखंड पर गलत लोगों ने शासन किया।
मोदी ने कहा कि झारखंड के गठन को सालों कांग्रेस पार्टी ने लटकाए रखा। अंत में अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड के लोगों की भावनाओं को समझा और इस राज्य का गठन किया। मोदी ने कहा कि हम वाजपेयी के प्रति सदा आभारी रहेंगे, क्योंकि उन्होंने इसका निर्माण किया। लेकिन जिन उम्मीदों के लिए इस राज्य का गठन किया गया, हमें उन उम्मीदों पर खरे उतरने है। मोदी ने कहा कि लेकिन अभी वाजपेयी की उम्मीदों का झारखंड नहीं बना है, इसलिए हमें इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। दुर्भाग्यवश झारखंड की गरीबी बढ़ती ही जा रही है। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ का गठन झारखंड के साथ ही हुआ था, लेकिन झारखंड सबसे पीछे रह गया। जिन तीन राज्यों ने एक साथ गठन हुआ था, उनमें छत्तीसगढ़ आगे निकल गया और अन्य दो पीछे रह गए। उनमें भी झारखंड सबसे पीछे रह गया। मोदी ने कहा कि झारखंड में इतनी क्षमता है कि यह कई सारे देशों से अधिक सम्पन्न हो सकता है, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर यकीन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिन लद गए हैं और अब जनता द्वारा उसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

No comments:

Post a Comment