Sunday 15 January 2012

रिश्तों के झुलसने की ये कहानी सुन कांप जाएगी आपकी रूह

पति-पत्नी के बीच विवाद की गत दिन मर्मातक परिणति हुई। गर्भवती पत्नी आग में झुलसी तो पति ने गांधीसागर तालाब में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को घटे इस प्रकरण को देख-सुन लोग द्रवित हो उठे।

मृतक प्रमोद परसराम हाटे (35) इमामवाड़ा निवासी था। वह ऑटो चालक था। शनिवार की दोपहर को प्रमोद गांधीसागर तालाब में पहुंचा और तालाब में छलांग लगा दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने फोन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

कुशल तैराक जगदीश खरे की मदद से जब तक पुलिस प्रमोद को बाहर निकालती, तब तक बहुत देर हो गई थी। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। तालाब के किनारे से पुलिस को एक प्लास्टिक की बैग मिली है, जिसमें प्रमोद की चप्पल, पैसे व ड्रायविंग लायसन्स था।

उसी के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान की है। इस बीच प्रमोद के परिजन भी वहां पर पहुंचे थे। करीब चार, पांच वर्ष पहले प्रमोद ने बस्ती की ही रानी नामक महिला से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। अभी दोनों अपने तीन वर्षीय पुत्र टुकटुक


के साथ हिंगणा रोड पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार 10 तारीख को प्रमोद व रानी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच रानी जल गई। उसे जलाया गया या वह खुद जली इस बारे में अभी भ्रम की स्थिति है। उसी रात प्रमोद ने रानी को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती किया, जहां पर वह मौत से संघर्ष कर रही है।

सूत्रों के अनुसार घटना के समय रानी करीब 7 महीने के गर्भ से थी। झुलसने से उसके पेट में पल रहे अंश की भी मृत्यु हो गई। जब चिकित्सकों ने इसकी जा
नकारी प्रमोद को दी तो वह यह सुनकर सन्न रह गया। इसके लिए प्रमोद स्वयं को दोषी मान रहा था। घटना के दिन से ही वह काफी विचलित था।

आखिरकार दोपहर को वह तालाब पर पहुंचा और अपनी जान दे दी। घटना से परिजन भारी सदमे में हैं। उन्होंने अभी तक इसकी जानकारी रानी को नहीं दी है। गणोशपेठ पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर जांच शुरू की है।

No comments:

Post a Comment