Sunday 8 January 2012

मॉरीशस में भी बसता है मिनी भारत



मॉरीशस के पूर्व उपराष्ट्रपति रऊफ बंदन ने कहा कि उनके देश में भी मिनी भारत बसता है। मॉरीशस की तरक्की में भारत का भी बड़ा हाथ है। वे शनिवार को दरगाह जियारत के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

बंदन ने कहा कि मॉरीशस की आबादी में
एक बड़ा हिस्सा भारतवंशियों का है। दोनों देशों के रिश्ते पुराने हैं। दोनों की कला व संस्कृति में काफी समानताएं हैं। मॉरीशस में ख्वाजा साहब का उर्स सभी समुदायों के लोग मिल कर मनाते हैं।



मॉरीशस के केंद्रीय कला व संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी ने भी कहा कि उनका देश भारत को सबसे अधिक महत्व देता है। भारत में हो रही चहुंमुखी तरक्की को देख कर यही चाहते हैं कि भारत भी जल्द से जल्द महाशक्ति बने।


उन्होंने कहा कि उनके देश में गरीबों के उत्थान के लिए एक योजना चल रही है। देश भर के उद्यमियों और व्यापारियों से सालाना एक निश्चित राशि वसूली जाती है। इस राशि को गरीबों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कार्यो पर खर्च की जाती है। इसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। इससे पूर्व प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए मॉरीशस के दल ने ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी।

No comments:

Post a Comment