Sunday 15 January 2012

गली मोहल्लों में गूंजा सुंदर मुंदरिए हो.. प्रवासी भारतीयों के मनोरंजन के दौर में उतर है कान्हा!


चारों तरफ ढोल की थाप पर थिरकते लोग। सुंदर मुंदरिए के बीच एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई और मूंगफली, गजक रेवड़ी के गिफ्ट पैक का आदान प्रदान। शुक्रवार को शहर में देर रात तक लोहड़ी की धूम रही।

जगह-जगह रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस व सामाजिक संगठनों ने लोहड़ी का त्योहार मनाया। कहीं घर में नई शादी पर पहली लोहड़ी मनाई गई तो कहीं लड़का होने पर। लेकिन शहर में कई लोगों ने घर में कन्या के जन्म पर भी धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया। घरों के आगे आग जलाकर लोग ने मिल-बैठकर लोहड़ी के त्योहार का मजा लिया।

नारी जागृति मंच ने सेक्टर 40 हनुमंत धाम में कन्याओं की लोहड़ी धूमधाम से मनाई। मंच कई वर्षो से लाडो की पहली लोहड़ी मना रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नीना तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने लोहड़ी के गीत गाए व लोगों को कन्याओं के जन्म पर भी धूमधाम से लोहड़ी मनाने का संदेश दिया।

मेयर भी पहुंचीं लोहड़ी उत्सव में

चंडीगढ़. सेक्टर 47 सी, सेक्टर 40 और सेक्टर 37, 22, 35 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित लोहड़ी उत्सव में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सेक्टर 47 सी में मेयर राजबाला मलिक ने लोहड़ी के त्योहार में शिरकत की। सेक्टर 22 के सामाजिक संगठनों ने लोहड़ी के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वस्त्र दान दिए।

ओल्ड एज होम में बुजुर्गो के साथ मस्ती

चंडीगढ़. सेक्टर 15 के ओल्ड एज होम में शुक्रवार सुबह से ही बुजुर्गो के साथ लोहड़ी मनाने वालों को तांता लगा हुआ था। डीएवी स्कूल सेक्टर 15, जीसीजी-11 और डीएवी कॉलेज-10 के स्टूडेंट्स ने यहां डांस और मस्ती की। रोट्रेक्ट क्लब, साईं उम्मत तारा फाउंडेशन, पंजाब कंप्यूटर्स एजूकेशन एंड वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी यहां लोहड़ी मनाई। कॉलेज ऑफ कॉमर्स की रोजी त्रेहन और उनके स्टूडेंट्स ने यहां डीजे की व्यवस्था की ओर बुजुर्गो के साथ डांस किया।

पंजाबी गीतों पर डांस

चंडीगढ़. सेक्टर 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में और सेक्टर 26 स्थित खालसा कॉलेज फॉर वूमन में छात्राओं ने पंजाबी गीतों पर डांस किया। इस दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।

हाईकोर्ट में सुरों पर हाथ आजमाए वकीलों ने

चंडीगढ़. पैरवी के साथ वकीलों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरों पर भी अपने हाथ आजमाए। किसी ने गजल तो किसी ने भजन सुनाया। इस मौके पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सभी वकीलों को लोहड़ी की बधाई दी।

गुरुकुल कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम

डेराबस्सी. दिव्य शिक्षा गुरुकुल कॉलेज फॉर वूमेन स्टाफ सदस्यों के साथ छात्राओं ने लोहड़ी पर डांस किया। लालडू में बाल विकास प्रोजेक्ट विभाग ने भ्रूण हत्या को रोकने का आह्वान किया। यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, स्वामी परमानंद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व सुखमनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फैकल्टी के साथ स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किया। जीरकपुर के बचपन स्कूल में भी नन्हें मुन्नों ने नाच गाकर एक दूसरे को बधाई दी।

सेंट विवेकानंद स्कूल में भंगड़ा

पिंजौर. सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर में टीचर्स और प्रिंसिपल पीयूष पुंज ने भी बच्चो के उत्साह को बढ़ाते हुए उनके साथ भंगड़ा किया।

बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

मोहाली. फोर्टिस अस्पताल मोहाली के एसोसिएट सलाहकार व किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. प्रियादर्शनी रंजन ने बताया कि लोहड़ी पर अस्पताल की तरफ से किडनी बीमारी ओर यूरोलॉजिकल समस्याओं से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।


प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे दिन आगरा रोड स्थित सिसोदिया रानी के बाग में लोक गायन, लोक नृत्य और हिंदुस्तानी फिल्म संगीत का आयोजन किया गया। भारतीय प्रवासी दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मेहमानों को रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भोज दिया गया। इस भोज में स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल सहित राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री और प्रवासी भारतीय शरीक हुए।

सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत सारेगामापा लिटिल चैंप अजमत ने अपने गीतों से मेहमानों को आनंद विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत धोरों की धरती जैसलमेर और बाड़मेर के गाजी खान, अनवर खान, बूंदु लंगा जैसे लोक कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कालबेलिया नृत्य ने पूरे माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया।

इसके बाद अजमत ने इक हसीना थी गाने से अपनी प्रस्तुति शुरू कर धीरे-धीरे रियलिटी शो के दूसरे फेम आर्टिस्ट शारिब, तोषी, राजा हसन और स्वरूप खान को भी अपनी प्रस्तुति में जोड़ा। अजमत ने अपना पसंदीदा गाना सैंया भी सुनाया। समारोह शुरू होते ही बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने लगे। कुछ ही देर में न केवल पार्किग की जगह भर गई, बल्कि सभी बाग के आसपास के चारों ओर के रास्तों पर जाम लग गया।

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment