Friday 6 January 2012

तस्वीरों में देखे मनाली से शिमला तक.. बर्फ ही बर्फ


.राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर के ऊंचाई वाले स्थानों पर वीरवार देर शाम सीजन की पहली बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। कुल्लू के मनाली और किन्नौर के सांगला तक बर्फ ही बर्फ बिछ गई है।
कांगड़ा के धौलाधार के पहाड़ों, मंडी के जंजैहली और सिरमौर की चूड़धार और हरिपुरधार जबकि सोलन के चायल में भी बर्फ की चादर बिछ गई है। ऊपरी शिमला के कुफरी, नारकंडा और कोटखाई में भारी बर्फ गिरी है। मनाली, कल्पा, रोहतांग और शिमला में देर शाम सात बजे तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चोटियों पर बर्फबारी के बाद प्रदेश का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
चंबा के पांगी में भी काफी बर्फबारी हुई है। कुल्लू में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में भी प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
केलांग.लाहौल-स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। विभिन्न हेलीपैड्स में यात्रियों की सूची सरकार को भेज दी गई है। जल्द ही सारे हेलीपैड्स के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी। लाहौल घाटी प्रदेश से पूरी तरह कट गई है।
मजदूर हटाएंगे बर्फ
केलांग. लाहौल क्षेत्र में सड़कों से बर्फ हटाने का काम अब मनरेगा के तहत होगा। डीसी राजीव शंकर ने बताया कि घाटी में सड़कों पर यातायात सुचारू करना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। इसलिए यह काम मनरेगा के तहत होगा।
बचाव चौकियां हटाई
कुल्लू.अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की ने 15 नवंबर को मढ़ी और कोकसर में स्थापित की गई बचाव चौकियां हटा दी हैं। निदेशक कैप्टन रणधीर सिंह सल्हूरिया ने इसकी पुष्टि की।
पर्यटक निकाले
कुल्लू/मनाली.कोठी और गुलाबा में फंसे करीब २५क् पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीएम मनाली बलवीर ठाकुर ने बताया कि पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्हें निकालने के लिए मनाली से विशेष टीम भेजी गई थी।
सराज के गांव कटे
बंजार.जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के कारण बाह्य सराज के गांव बंजार घाटी से कट गए हैं। बुधवार को देर शाम जलोड़ी दर्रा, लांभरी, विशालेयो जोत, थीपी, बुंगा, खैली, गाड़ागुशैणी में भारी बर्फबारी हुई। सभी संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं।
2.6 डिग्री रहा शिमला का न्यूनतम तापमान। अधिकतम ताममान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
-3.9
डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया केलांग का न्यूनतम तापमान। प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।


 
 
 
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment