Thursday 7 November 2013

रोबोट की कहानी...

Image Loadingरोबोट चेक शब्द रोबोटा से लिया गया है। यह पहली बार 1921 में एक नाटक आरयूआर में सामने आया। इस नाटक का अंत दुखद है। इसमें मशीन अपने बनाने वालों की हत्या कर देती है। सिर्फ एक
व्यक्ति बचता है।
रोबोट द्वारा मानव हत्या की पहली घटना 1981 में हुई। जापानी कावाशाकी फैक्टरी में एक रोबोट ने अपने हाथ से एक मजदूर को चूर-चूर कर दिया। उद्योग क्षेत्र में इस समय दस लाख से अधिक रोबोट इस्तेमाल हो रहे हैं। इनमें आधे से अधिक जापान में हैं। अमेरिका के पास चार हजार रोबोट की सेना है। इनमें से टेलोन बोट्स का इस्तेमाल अफगानिस्तान में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने ढूढ़नें में किया गया था। 1939 में मानव की तरह का पहला रोबोट बना। उसका नाम था इलेक्ट्रो। इसे वेस्टिंग हाउस ने बनाया। सात फुट लंबा यह रोबोट चल सकता था और सात सौ से अधिक शब्द बोल सकता था। 1960 में एक फिल्म सेक्स फिटेन्स गो टू कॉलेज में इलेक्ट्रा रोबोट को एक दृश्य में दिखाया गया। रोबोट विशेषज्ञ हेनरिक क्रिसेंसन को उम्मीद है कि आने वाले चार सालों में मनुष्य रोबोट के साथ सेक्स का आनंद ले सकेगा। कारनेगी मेलॉन्स रोबोटिक्स इंस्टीटय़ूट के संस्थापक हैं। मोरानेक की भविष्यवाणी है कि 2040 तक रोबोट की अपनी प्रजाति होगी। वे हर क्षेत्र में हमारी जगह ले लेंगे और हमारे बिना समाज को चलाने में सक्षम होंगे। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक एक ऐसा रोबोट बनाने में जुटे हैं, जो ई कोली बैक्टीरिया की तरह तैरेगा। उसे मरीज के शरीर में इंजेक्ट करके बायोप्सी की जा सकती है। नीदरलैंड के वैज्ञानिक डैविड लेरी ने भविष्यवाणी की है कि अमेरिका का मेसाच्युसेट्स राज्य 2050 तक रोबोट से शादी को मान्यता दे देगा।  

No comments:

Post a Comment