Wednesday 6 November 2013

भाजपा और अकालीदल में चार सीटों पर समझौता

Image Loadingदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल (बादल) में चार सीटों के लिए समझौता हुआ है। 
पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा के सांसद नरेश गुजराल और अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों में चार सीटों पर समझौता हुआ है। गुजराल ने बताया कि अकाली दल बादल हरिनगर, राजोरीगार्डन, शाहदरा और कालकाजी से चुनाव लडेगा। वर्तमान में हरिनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के हरशरण बल्ली विधायक हैं। वह लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं। शेष तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राजोरी गार्डन से दयानंद चंडीला, शाहदरा से नरेंद्रनाथ और कालकाजी से सुभाष चोपडा विधायक हैं।

No comments:

Post a Comment