Tuesday 5 November 2013

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Image Loadingमुंबई के डिंडोशी इलाके में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को मंगलवार को ठाणे जिले के दीवा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरोपियों- वसीम वट्टा (21), युवराज पिल्लै (20) और शिवकुमार कलवा (19) को मंगलवार की सु बह दीवा से पकड़ा गया।

शुक्रवार की रात चार लड़कों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इनमें से एक आरोपी और अपराध करने में सहयोग देने के दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि बाकी तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस दलों को रवाना किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गोरेगांव में संतोषनगर इलाके के छह लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को दिवाली के आयोजन में चलने को कहा था। लड़की उन्हें जानती थी, इसलिए उनके साथ चली गयी। लड़के उसे नशीला पदार्थ पिलाकर किसी एकांत स्थान पर ले गये। जब वह पूरी तरह होश में नहीं थी तो छह में से चार लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। सभी आरोपी 20 से 30 साल के बीच के हैं।

घटना से सदमे में आई लड़की रविवार तक तो चुप रही लेकिन बाद में उसने अपनी दादी को पूरी घटना बयां कर दी। 3 नवंबर को वह अपनी दादी के साथ डिंडोशी थाने गयी और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने कहा कि लड़कों को जैसे ही पता चला कि उनकी शिकायत की गयी है, वे फरार हो गये।

No comments:

Post a Comment