Saturday, 4 January 2014

कश्मीर में शीतलहर जारी, कई जगह पारा शून्य से नीचे

Image Loading
कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है।
   
मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
   
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान पिछली रात के तापमान (शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे) की तुलना में शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। स्कीइंग के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी तापमान पिछली रात के तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
   
अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के तापमान की तरह ही शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिण में कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का यहां का तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
   
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान पिछली रात के तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान पिछली रात के तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
   
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और घाटी में पारे में और गिरावट आने का अंदेशा है।

No comments:

Post a Comment