Saturday 24 December 2011

इन 10 भूतहा शहरों को देखकर डर के मारे बंध जाएगी घिग्गी !



शायद ही कोई ऐसा शख़्स होगा, जिसे कभी डर न लगा हो। ये एक ऐसा अनुभव है, जिसे कभी न कभी हर इंसान ने महसूस किया होगा।
आज हम आपको दिखाएंगे लोगों द्वारा छोड़ दी गई कुछ ऐसी जगहें, जो अब भूतहा बन चुकी हैं। इनमें से कुछ जगहों पर सैलानी आते-जाते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर लोगों के जाने की पाबंदी है।
तस्वीरों में देखिए दुनिया की कुछ आकर्षक भूतहा जगहों को...
 

1. कोलमैनस्कोप ( नामीबिया) कोलमैमस्कोप, दक्षिणी नामीबिया में स्थित एक घोस्ट टाउन है। 1908 में इस जगह पर आबादी को बसाया गया था, लेकिन पहले विश्वयुद्ध के बाद ही यह शहर सूनसान हो गया। आज यहां सूने पड़े अधिकतर घरों में रेत भर चुकी है।
 
 
 

2. प्रायपिएट (यूक्रेन) चेर्नोबेल वर्कर्स होम प्रायपिएट उत्तरी यूक्रेन में स्थित एक उजड़ चुका शहर है। यहां चेर्नोबेल न्यूक्लियर प्लांट के कर्मचारी रहा करते थे। 1986 में आपदा के बाद से यह शहर पूरी तरह उजड़ गया। इससे पहले यहां की आबादी लगभग 50,000 थी।
 
 
 
 
 
3. सेन झी (ताइवान) इस जगह को उत्तरी ताइवान में अमीर लोगों के छुट्टियों में आराम करने के लिए बनाया जा रहा था। लेकिन निर्माण के दौरान हुए ख़तरनाक हादसों और की वजह से इसका निर्माण रोक दिया गया। बाद में इस तरह की बातें भी सामने आने लगी कि यहां मृत मजदूरों की आत्माएं निवास करती हैं।
 
 

4. क्रैको (इटली) क्रैको बसीलीकाटा क्षेत्र के मटेरा प्रांत में स्थित है।
 
 
 
 
 
5. ओरेडोर-सुर-ग्लेन (फ्रांस) दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां जर्मन सेना द्वारा 642 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बचे हुए लोगों के अनुसार इस हत्याकांड में लोगों के पैरों में गोलियां मारी गई थी, ताकि वे तड़प-तड़प कर मर सकें। महिलाओं और बच्चों को चर्च में बंद करके गोलियां बरसा दी गई थी। इसके बाद से इस जगह पर कभी आबादी नहीं बसी।
 

6. गुंकानजिमा ( जापान) यह आयरलैंड नागासाकी से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
 
 
 
 
7. कैडीचान (रूस) सोवियत यूनियन के दौरन नष्ट हुए छोटे शहरों में से एक है कैडीचान। यहां से जबरन लोगों को विस्थापित करके दूसरी जगह बसा दिया गया था।
 

8. कोवलून वाल्ड सिटी (चीन) कोवलून वाल्ड सिटी चीन में हॉंगकॉंग शहर के नजदीक स्थित है।
 
 
 
9. फामागुस्ता (साइप्रस) पहले एक अव्वल दर्जे का पर्यटन स्थल था और अब घोस्ट टाउन।
 

10. अगडाम (अजेरबेजान) 1993 में हुए नागोर्नो कराबख युद्ध के दौरान यहां की 150,000 आबादी ग़ायब हो गई थी।

No comments:

Post a Comment