Wednesday 14 December 2011

अद्भुत! 6 वर्ष 10 महीने की उम्र में किया पदार्पण, रचा इतिहास




मुंबई। छह वर्षीय मुशीर खान ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित द जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर आधिकारिक रूप से सबसे कम उम्र में क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

24 फरवरी, 2005 को जन्मे मुशीर खान के रगों में ही क्रिकेट का खून बहता है। दो साल पहले उनके बड़े भाई सरफराज खान ने अंडर 16 टीम में अपने स्कूल रिज्वी स्प्रिंफील्ड की तरफ से खेलते हुए 438 रन बनाकर विश्व ख्याति प्राप्त की थी। सरफराज का जन्म 22 अक्टूबर, 1997 को हुआ। अब दो साल बाद ही उनके छह वर्षीय छोटे भाई ने आधिकारिक टूर्नामेंट खेल क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया और भारत का नाम ऊंचा कर दिया।

अंजुमन-ए-इस्लाम अलाना इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाले मुशीर एक ऑफ स्पिनर हैं और न्यूजीलैंड के डेनियल विट्टोरी उनके प्रेरणास्रोत हैं। इस छुटकू ने करीब 28 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाने में सफलता हासिल की। लेकिन गेंदबाजी में तो इसने कमाल ही कर दिया। विकेट तो नहीं मिला, लेकिन 5 ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 12 रन ही खर्च किए।

जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) का 114 साल पुराना यह एक अंडर-14 स्कूल टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट से ही वसीम जाफर का नाम सामने आया था। इस टूर्नामेंट में मुंबई के स्कूल हिस्सा लेते हैं।

No comments:

Post a Comment