Monday 19 December 2011

'अग्नि-पांच' की आंच से चीन बच ना पाया, भारत की मिसाइल से 'घबराया'

.भारत फरवरी में अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है। इसकी जद में चीन के कई बड़े शहर होंगे। इसे लेकर चीन में घबराहट है। रविवार को सरकारी समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने संपादकीय में अपनी सरकार के इस डर को जाहिर किया है। लिखा है कि अग्नि-5 मिसाइल की तैयारी बताती है कि भारत की मंशा क्षेत्र की बड़ी ताकत बनने की है।
 
संपादकीय के मुताबिक भारत की विश्व मामलों में अहम भूमिका निभाने की रणनीतिक महत्वाकांक्षा है। इसमें कहा गया है कि भारत सेना को लगातार मजबूत बनाना चाहता है। हालांकि आज के मिसाइल युग में सभी सरकारों के लिए यह सवाल है कि कितनी मिसाइलें पर्याप्त हैं।
कैसी है भारत की हवाई ताकत?
 
# भारत का रक्षा पर खर्च 36 अरब डॉलर के आसपास।
 
# रक्षा खर्च के मामले में दुनिया में 10वें नंबर पर।
 
# 3382 एयरक्राफ्ट देश के पास।
 
# इसमें से 1335 लड़ाकू विमान।
 
# 334 से ज्यादा एयरबेस।
 
# देश के पास इस समय 50 से 70 न्यूक्लियर हथियार हैं।
 
# इस दिशा में 1998 से ध्यान दिया।
 
# देश के पास इस समय सबसे शक्तिशाली मिसाइल अग्नि-4 है।
 
# इसकी मारक क्षमता ३000 किमी से ज्यादा है।
 
भारत से कितना आगे है चीन?
 
# चीन रक्षा पर 80 अरब डॉलर खर्च करता है।
# रक्षा खर्च में अमेरिका के बाद दूसरा नंबर।
# 9218 एयरक्राफ्ट चीन के पास।
# इसमें से 2300 लड़ाकू विमान।
# 489 से ज्यादा एयरबेस।
# चीन ने न्यूक्लियर शक्ति बनने की दिशा में 1964 में ही कदम उठा लिया था।
# 210 न्यूक्लियर हथियार हैं।
# डीएफ-5 आईसीबीएम मिसाइल। 
# ये 15000 किमी तक मार कर सकती है।

No comments:

Post a Comment