Wednesday 21 December 2011

ज्योतिष के अनुसार 2012: देखें आपका मूलांक क्या करेगा कमाल!





कोटा.नया साल लोगों के लिए सुख-समृद्धिकारक होगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष का मूलांक 2012 यानी पांच अंक है। यह वर्ष बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करेगा। यह नवग्रहों में से एक है, जो वाणिज्यकारक होने के साथ बुद्धिकारक रहेगा है।


साल के शुरुआती दौर से रोजगार के क्षेत्र में लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। कोटा में नए उद्योग विकसित के साथ यहां रुके विकास कार्य पूरे होने के योग बने हैं।

एक जनवरी रविवार अनोखा संयोग

वर्ष 2012 में एक जनवरी रविवार को अनोखा संयोग बना है। पं. अमित जैन शास्त्री के अनुसार एक अंक सूर्यग्रह का प्रतीक और इस दिन रविवार अर्थात सूर्यवार है। इस वार से सूर्य व बुध का संयोग अंक ज्योतिष के अनुसार समृद्धि एवं विकासकारक माना है।

वहीं नए साल के आठ ग्रहणों में से भारत में चार दिखाई दिए जाएंगे। इनमें 21 मई को सूर्यग्रहण, 4 जून को चंद्रग्रहण (आंशिक), 14 नवंबर को सूर्य तथा 28 नवंबर को चंद्रग्रहण होगा। इनमें 14 नवंबर को 2 घंटे 37 मिनट का सूर्यग्रहण रहेगा।

जानिये अपने मूलांक का फल

1. अंक वाले जातकों का स्वामी सूर्य है। जिनकी जन्म दिनांक 1,10, 19, 28 है उनके लिए यह वर्ष उन्नतिशाली होगा। मान सम्मान यश में बढ़ोतरी एवं आर्थिक उन्नतिकारक होगा।

2. अंक वाले जातकों का स्वामी सूर्य है। जिनकी जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29 है। उनके लिए यह रुके कार्य बनाने में आसान, कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

3. अंक वाले जातकों का स्वामी गुरु है। जिनकी जन्म दिनांक 3, 12, 21,30 है। उनके लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यो में संघर्ष के साथ विजय प्राप्त होगी।

4. अंक वाले जातकों का स्वामी ग्रह राहु है। जिनकी जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31 है। इनके लिए यह वर्ष बाधाओं से मुक्ति, परिवार में मांगलिक आयोजन, भूमि-भवन का क्रय-विक्रय होगा।

5. अंक वाले जातकों का स्वामी बुध है। जिनकी जन्म दिनांक 5,14,23 है। इनके लिए विशेष संयोगकारक है। मान-यश में बढ़ोतरी,आर्थिक उन्नति व राजकीय सम्मान प्राप्त कारक होगा।

6. अंक वाले जातकों का स्वामी शुक्र है। जिनकी जन्म दिनांक 6,15, 24 है। इनके लिए राजकीय सेवाओं से लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, कर्ज से मुक्ति, परिवार में धन खर्चकारक होगा।

7. अंक वाले जातकों का स्वामी ग्रह केतु है, जिनकी जन्म दिनांक 7, 16, 25 है। इनके लिए सुख-समृद्धि में वृद्धिकारक होगा। दुर्घटना से बचाव तथा राजकीय मामलों में विजयकारक होगा।

8. अंक वाले जातकों का स्वामी शनि है। जिनकी जन्म दिनांक 8,17, 26 है। इनके लिए शारीरिक पीड़ा दूर करने वाला होगा। भविष्य में नए मार्ग खुलने के साथ दुर्घटना से बचाव वाला होगा।

9. अंक वाले जातकों का स्वामी मंगल है। जिनकी जन्म दिनांक 9, 18, 27 है। इनके लिए देश-विदेश की यात्रा, भाग्योदयकारक तथा मान यश में बढ़ोतरीकारक होगी।

No comments:

Post a Comment