Monday 26 December 2011

अन्ना 2011 के रियल हीरो

  इस साल के 'रियल हीरो' अन्‍ना हजारे की लोकप्रियता में अचानक तेज गिरावट आई है। यह गिरावट कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा और बीएमसी के पूर्व डिप्‍टी कमिश्‍नर जीआर खैरनार के आरोपों के बाद आई। दोनों का आरोप है कि अन्‍ना 1965 में भारत-पाकिस्‍तान की जंग के दौरान युद्ध के मैदान से भाग गए थे। हालांकि अन्‍ना और उनके साथी इस आरोप को लगातार गलत बताते रहे हैं।  
Dainikbhaskar.com पर यह जानने के लिए कि जनता की नजर में साल 2011 का 'रियल हीरो' (जिसने करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर बिखेर दी मुस्‍कान) चुनने के लिए एक रायशुमारी कराई गई। शुक्रवार से सोमवार शाम तक चले इस ऑनलाइन पोल में अन्‍ना शुरू से आखिर तक बाकी सभी शख्‍सीयतों पर हावी रहे। रविवार तक 92 फीसदी लोगों की नजर में अन्‍ना 'रियल हीरो' थे, लेकिन जब उन पर 'भगोड़ा' होने का आरोप लगा, उसके बाद से उनकी लोकप्रियता थोड़ी घटती गई और सोमवार शाम तक यह आंकड़ा गिर कर 81 फीसदी पर आ गया। रायशुमारी में करीब 17 हजार लोगों ने भाग लिया। 
 
 ये रहा अंतिम नतीजा: 
अन्‍ना हजारे: 81 फीसदी  
अमिताभ बच्‍चन: 5 फीसदी  
महेंद्र सिंह धोनी: 5 फीसदी 
शाहरुख खान: 4 फीसदी  
सलमान खान: 5 फीसदी 
अन्‍ना की जान को खतरा! आईबी का अलर्ट


मुंबई में अन्ना हजारे का अनशन शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम बचे हैं। इस बीच, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अन्‍ना हजारे की जान को खतरा है। आईबी ने स्‍थानीय पुलिस को अलर्ट किया कि अन्‍ना के रालेगण से मुंबई जाते समय पूरे रास्‍ते कड़ी सुरक्षा बरती जाए।

आईबी ने अन्ना को सलाह दी है कि वह किसी से भी माला न पहनें। खुफिया एजेंसी ने साफ चेतावनी दी है कि अन्‍ना हजारे को रास्‍ते में किसी को भी माला पहनाने की इजाजत नहीं दी जाए। पुलिस को अनशन के दौरान गुजरात से आने वालीं गाड़ियों और पॉलिथीन बैग पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है।

अन्‍ना रालेगण सिद्धि से मुंबई के लिए रवाना हो गए। अन्ना पुणे-नासिक रोड पर मौजूद अलंदी में संत ज्ञानेश्वर के मंदिर में कुछ देर के लिए रुकेंगे। मुंबई पहुंचने के बाद अन्ना हजारे जुहू चौपाटी के पास मौजूद गांधी जी की प्रतिमा को प्रणाम करने जाएंगे। वहां से एक बाइक रैली के साथ अन्ना एमएमआरडीए मैदान के लिए रवाना होंगे।

मुंबई का एमएमआरडीए मैदान अनशन के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां अन्‍ना अनशन करने वाले हैं। अनशन के इंतजाम देखने के लिए 27 लोगों की आयोजन समिति बनाई गई है। यहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में घुसने वाले लोगों को मेटल डिटेक्‍टर से होकर गुजरना पड़ेगा।

अन्‍ना की तबीयत ठीक नहीं से उनके मुंबई जाने के कार्यक्रम में बदलाव की खबरें आ रही थीं। अन्‍ना सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं निकले। पिछले तीन दिनों से अन्‍ना योग भी नहीं कर पाए हैं। मुंबई जाने से पहले डॉक्‍टर अन्‍ना का चेक-अप किया, इसके बाद ही उन्‍हें अनशन की इजाजत दी

No comments:

Post a Comment