Monday 12 December 2011

लारा के बिग बेबी बंप को देख हैरान रह गए सब, देखिए तस्वीरें



 

शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फैशन थिएटर ईवेंट हुआ। इस थिएटर ईवेंट को निर्देशित किया था रोहन सिप्पी ने और कलाकार थीं शाहना गोस्वामी। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल शरीक हुए। अभिषेक बच्चन और लारा दत्ता साथ बैठे थे। अभिषेक अपने चिर-परिचित अंदाज में सबसे रूबरू हुए। प्रेग्नेंट लारा दत्ता की मौजूदगी भी सबको हैरान कर गई,  लारा एनिमल प्रिंट की गोल्डन ड्रेस में आई थीं।

प्रेगनेंसी की एडवांस्ड स्टेज में वे काफी ग्लो कर रही थीं, उनका बेबी बंप भी साफ़ नजर आया। सुपरमॉडल व शाहना के पति मिलिंद सोमण भी यहां मौजूद थे। जैसे ही एकता कपूर कार्यक्रम में पहुंचीं उन्होंने अभिषेक को ऐसे गले लगाया जैसे बरसों के बिछड़े आज मिले हों। जया बच्चन भी यहां आई जिन्हें खुद रमेश सिप्पी ने एस्कॉर्ट किया। इनके अलावा इम्तियाज़ अली, कल्की कोचलीन, पूजा बेदी व रागेश्वरी लूंबा ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। जावेद अख्तर-शबाना आजमी व आशुतोष-सुनीता गोवारिकर भी उपस्थित थे।देखिए इस इवेंट पर पहुंची लारा और अन्य सितारों की खास तस्वीरें:
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment