Monday 12 December 2011

इन पांच रंगों में से कोई एक रंग चुनिए और जानिए अपना स्वभाव...



क्या आप जानते हैं कि रंगों की पसंद के अनुसार भी किसी व्यक्ति स्वभाव मालुम किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार हमारा जैसा स्वभाव होता है वैसे ही कलर हमारी पसंद होते हैं।
रंगों का ग्रहों से गहरा संबंध से भी होता है अत: हमारी पसंद-नापसंद पर शुभ-अशुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिष के अनुसार जानिए अपना स्वभाव-

यहां पांच रंगों क नाम दिए जा रहे हैं। इनमें से किसी एक रंग को सावधानी से सिलेक्ट करें। इसके बाद सभी रंगों के अनुसार आपका स्वभाव कैसा रहेगा? यह नीचे पढ़ें-
रंगों के नाम

लाल, काला, नीला, हरा, पीला
इन रंगों में से कोई एक रंग चुनें।

रंगों के अनुसार आपका स्वभाव

- लाल: आप बहुत सावधान रहने वाले हैं, आपके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व है। आप बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं।
- काला: आपका स्वभाव रूढि़वादी है। साथ ही आपको गुस्सा बहुत जल्द आता है। आपको बदलाव बहुत कम ही पसंद आता है।
- नीला: आप स्वाभिमानी हैं, किसी से मदद लेना आपको पसंद नहीं होता। प्रेमी को पूरा समय देते हैं।
- हरा: आप बहुत शांति प्रिय इंसान हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं।
- पीला: आप हमेशा खुश रहने वाले इंसान हैं। दूसरों को हमेशा सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
ज्योतिष के अनुसार उक्त के अनुसार व्यक्ति स्वभाव लगभग इसी तरह का रहता है। नौ ग्रहों की अलग-अलग स्थिति के अनुसार स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है।

No comments:

Post a Comment