Tuesday 6 December 2011

ये हैं दुनिया के पांच सबसे भ्रष्ट देश


इन देशों में भ्रष्टाचार इस कदर तक बढ़ चुका है कि यहां लोकतंत्र नाम की चीज का अस्तित्व खत्म हो चुका है ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट में दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट भी तैयार की गई है इसमें 182 देशों को शामिल किया गया है इसमें देशों के अंदर पब्लिक सेक्टर में फैले भ्रष्टाचार को शामिल किया गया है इसमें पहले नंबर पर है— 



सोमालिया- अफ्रीका महाद्वीप में स्थित यह देश भ्रष्टाचार के मामले मे पहले स्थान पर है। जबकि सबसे कम भ्रष्ट देशों की लिस्ट में यह आखिरी यानी 182 वें नंबर पर है। इस देश में कानून और समाज जैसी कोई चीज नहीं है। 

उतर कोरिया- चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित इस देश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है इस देश की वर्ल्ड रैंकिंग भी 182 है 

म्यानमार- भारत के पड़ोसी देश म्यानमार में तानाशाही शासन लागू है और यहां बिना पैसा खिलाए कोई काम नहीं हो सकता। इस देश में भ्रष्टाचार काफी ऊपर जा चुका है।

अफगानिस्तान- पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। इस देश की वर्ल्ड रैकिंग 180 है। इस देश के कुछ हिस्से पर अभी भी तालिबानी शासन कायम है और नाटो सेनाएं उनसे मुकाबले के लिए डट चुकी है।

उज्बेकिस्तान- यह देश पश्चिमी और और मध्य यूरोप में बसा है इस देश की दुनिया में रैकिंग 177 है और यह एक मुस्लिम देश है।

No comments:

Post a Comment