Friday 25 October 2013

साठ महीनों में आपकी तकदीर व तस्वीर बदल देंगे: मोदी

Image Loading
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को उन मुसलमान लोगों के नाम बताने चाहिए जिनके संबंध आईएसआई से होने की आशंका उन्होंने जताई है।
रैली में मोदी ने कहा कि हमें महज साठ महीनों का समय दीजिए, हम आपकी तकदीर और देश की तस्वीर बदल देंगे। यह भी माना जा रहा है कि कानपुर की रैली में जिस तरह से मोदी ने क्षेत्रीय समस्याओं को तवज्जो दी थी, उसी तर्ज पर झांसी में वह बुंदेलखंड पैकेज के बहाने लोगों को आकर्षित करते नजर आएंगे। साथ ही इस मुद्दे पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राज्य की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को घेरेंगे।

यहां की चार लोकसभा सीटों पर चल रही उठापटक और दलबदल के बीच विकास का मुद्दा उठाकर भाजपा फायदे की उम्मीद कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि बुंदेलखंड पैकेज की लूट में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व कांग्रेस संयुक्त रूप में शामिल हैं। क्षेत्र की जनता को अब भाजपा से आस लगी है। क्षेत्र के सड़कों की बदहाली सपा सरकार के दावों की पोल खोलती है। वाजपेयी ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार ने सबसे पहले बुंदेलखंड विकास निधि की स्थापना कर क्षेत्र में विकास की शुरुआत की थी। बाद में बाकी राजनीतिक पार्टियों ने पैकेज के सब्जबाग तो बहुत दिखाए लेकिन न पैकेज मिला न विकास हुआ, उल्टे क्षेत्र से पलायन और बढ़ता गया। इस बीच, विजय शंखनाद रैली की तैयारियां रात भर होती रहीं। रैली स्थल झांसी के जीआईसी ग्राउंड पर देर रात तक सजावट का कार्य जारी रहा। मोदी के स्वागत में शहर का हर चौराहा होर्डिंग व बैनर से पटा है।
 
रैली में इलाके के चारों लोकसभा क्षेत्रों बांदा, झांसी ललितपुर, हमीरपुर और जालौन से भीड़ जुटने के साथ आसपास के क्षेत्रों से लोगों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। झांसी शहर मध्य प्रदेश के दतिया जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भी लोगों के आने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं को लाने के लिए चित्रकूट से एक विशेष रेलगाड़ी आरक्षित कराई गई है, जिसे मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। अन्य रेलगाड़ियों में भी कई डिब्बे आरक्षित कराए गए हैं।

नरेन्द्र मोदी हवाई जहाज से दोपहर में ग्वालियर हवाईअड्डा आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से झांसी के रैली स्थल जीआईसी ग्राउंड में तीन बजे पहुंचेंगे। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के महल की तर्ज पर बने रैली के मंच पर मोदी शाम 4.40 बजे तक रहेंगे। मंच पर मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, उमा भारती, लक्ष्मीकात वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, प्रदेश प्रभारी अमित शाह, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, कलराज मिश्र, ओम प्रकाश सिंह व विनय कटियार भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई इसके बुंदेलखंड की ऐतिहासिक रैली होने का दावा कर रही है। मोदी की रैली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment