Thursday 24 October 2013

आदित्य राय कपूर के साथ रोमांस करेंगी कैटरीना

Image Loading
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ अब आदित्य रॉय कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
     
'काई पो चे' और 'रॉकआन' जैसी फिल्में बनाने वाले अभिषेक कपूर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म का नाम 'फितूर' रखा गया है। बताया जाता है कि 'फितूर' चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास 'द ग्रेट एसपेक्टेशन' पर आधारित होगी। अभिषेक ने इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर का चयन किया है।
       
अभिषेक ने कहा कि एक फिल्मकार होने के नाते मैंने नवोदित प्रतिभाशाली लोगों को काम करने का अवसर दिया है। आदित्य रॉय कपूर को अपनी फिल्म में लेकर बेहद खुश हूं। बताया जाता है कि इस फिल्म शूटिंग अगले वर्ष मार्च में शुरू की जाएगी।
       
उल्लेखनीय है कि 'फितूर' में पहले सुशांत सिंह राजपूत का चयन किया गया था लेकिन सुशांत सिंह ने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त रहने के कारण यह फिल्म छोड़ दी थी।

No comments:

Post a Comment