Sunday 13 October 2013

बुराई का प्रतीक रावण जलाया गया

Image Loadingबुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे का त्योहार और दुर्गा पूजा रविवार को देश भर में धर्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली के सुभाष मैदान में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में रावण दहन हुआ। सुभाष मैदान में रावण दहन के समय गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

दिल्ली के लवकुश मैदान में भी रावण का दहन किया गया। बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने तीर चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्नी कपिल सिब्बल भी मौजद थे। 
महाराष्ट्र के पूरे मराठावाडा क्षेत्न में हिंदू संप्रदाय के लोगों ने पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव से दशहरे का त्यौहार मनाया। दशहरे के साथ ही नौ दिन से मनाये जा रहे नवरात्न पर्व का भी आज समापन हो गया। दूर्गा पूजा की सर्वाधिक धूम पश्चिम बंगाल में देखी गई। राज्य भरके लोग राजधानी पश्चिम बंगाल पहुंचे और पंचमी से लेकर महानवमी तक उन्होंने माता दुर्गा के कई पूजा पंडाल देखे और भकित के रंग में सराबोर हुए। इस दौरान राज्य सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। गुजरात में भी विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्नी नरेन्द्र मोदी ने अपने शासकीय आवास पर पारंपरिक शस्त्न पूजा की। मोदी ने पारंपरिक रीतिरिवाज के मुताबिक तलवार की पूजा की। राज्यभर में लोग नवरात्न के नौ दिन की धूम के बाद रावण दहन कर विजयादशमी का पर्व मना रहे हैं। मेघालय में भी दुर्गा पूजा और दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए। रंगबिरंगे कपड़ों में सजे धजे लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने उनके पंडाल में पहुंचे। मेघालय में 500 वर्ष पुराना प्राचीनतम दुर्गा मंदिर है। जैन्तिया हिल्स पर स्थित प्राचीन दुर्गाबाडी मंदिर में नौ दिन तक लगातार भक्तों की भीड़ लगी रही।  कर्नाटक के मैसूर में भी नौ दिन तक नवरात्न की धूम रही। मैसूर राजघराने ने आज महल के परिसर में आयुध पूजा की। इससे पूर्व महल में माता कूष्मांडा की पूजा की गई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में इंद्रकीलाद्रि पर सिथत कनक दुर्गामंदिर में नौ दिन तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नवरात्र के समापन पर पुजारी ने हारथी की पूजा की। मंदिर प्रशासन ने बताया कि पिछले नौ दिन में पांच लाख लोगों ने माता के दर्शन किए हैं।

No comments:

Post a Comment