Monday 14 October 2013

प्रियंका के प्रचार की खबरों का कांग्रेस ने किया खंडन

Image Loading
2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रचार करने की खबरों का कांग्रेस ने खंडन किया है। कांग्रेस नेता अजय मा कन ने आज यह जानकारी दी।
इससे पहले खबरें थीं कि कांग्रेस ने लोक‌सभा चुनाव के दौरान देशभर में पार्टी के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने का फैसला किया है। बताया जा रहा था कि प्रियंका को मोदी के काट के तौर पर पेश किया जाएगा। प्रियंका अभी तक अमेठी और रायबरेली में ही पार्टी का चुनाव अभियान संभालती रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस किसे चुनाव प्रचार में उतारती है, यह उसका अपना मामला है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में असली लड़ाई मुद्दों की है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार के सामने नरेंद्र मोदी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं। अब उनके सामने राहुल गांधी आएं या प्रियंका, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा कुनबा भी मोदी के सामने नहीं टिक सकता।

No comments:

Post a Comment