Wednesday 30 October 2013

ओबामा को पछाड़ दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बने पुतिन

Image Loadingअमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा फोर्ब्स की सूची में पिछले तीन साल से दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान के रूप में दिखायी दे रहे थे लेकिन इस बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का स्थान उनसे छीन लिया है।
        
हाल ही में सीरिया के मामले में श्री पुतिन की सराहनीय भूमिका के लिए इस बार उन्हें नोबल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था। फोर्ब्स ने बुधवार को दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची जारी की जिसमें इस बार कई उलटफेर हुए हैं। ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धार्मिक गरू पोप को इस बार इस सूची में चौथा स्थान में मिला है और श्री पुतिन ने पिछले तीन साल से शीर्ष स्थान पर बने श्री ओबामा को पछाड़कर पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। 
        
पहले स्थान पर आये पुतिन ने घरेलू और वैश्विक स्तर पर अपनी दृढ़ छवि पेश की है लेकिन ओबामा को इस साल अपने कार्यकाल में सबसे बड़ा झटका लगा जब वहां सरकारी कामकाज कई दिनों तक ठप रहा। अमेरिका और सीरिया में बराक ओबामा का रुख नरम दिखा और उनमें पहले की तरह जोश नहीं दिखा जिसके कारण अब वह दूसरे स्थान पर आ गये हैं।
फोर्ब्स ने दुनिया के 72 ताकतवर लोगों की सूची प्रकाशित की है जिसमें 13 नए लोग शामिल हुए हैं। फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिन पिंग हैं। चीन विश्व की आर्थिक महाशकितयों में शामिल है। इसके बाद चौथे स्थान पर पोप फ्रांसिस हैं और पांचवें स्थान पर जर्मनी की चांसलर एंजिला मर्केल हैं। 
         
छठे स्थान पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स हैं और सातवें स्थान पर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नेक हैं। आठवें स्थान पर सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल सउद हैं। नौवें स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष मारियो द्रागी और दसवें स्थान पर वॉलमार्ट के सीईओ माइकल ड्यूक हैं। 
        
इस पूरी सूची में दुनिया के 17 देशों के प्रमुख हैं। विभिन्न कंपनियों के 27 कर्ताधर्ता भी इस सूची में शामिल हैं। इस सूची में मात्र नौ महिलायें अपना स्थान बनाने में कामयाब रहीं हैं। दुनिया की सबसे ताकतवर महिला एंजेला मर्केल दुनिया की सबसे ताकतवर चौथी इंसान हैं।

No comments:

Post a Comment