Saturday 12 October 2013

कई तकलीफों की अचूक दवा लहसुन

Image Loading
गैस और कब्ज से राहत दिलाए: अगर आपके पेट में गैस बनती है या आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इसे खाने में कुछ समय तक नियमित रूप से शामिल करें, तेजी से लाभ होगा। जोड़ों में दर्द हो तो: लहसुन को बारीक कर दूध में उबा ल लें और पीने लायक हो जाने पर उसे पिएं। जोड़ों के दर्द के साथ-साथ कमर दर्द में भी इससे लाभ होता है। सुनने की क्षमता बढ़ाए: सुनने की क्षमता बेहतर करने के लिए लहसुन को छील लें। उसके टुकड़े करके सरसों के तेल के साथ पका लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो उसकी कुछ-कुछ बूंदें कान में डालते रहें। अगर कान में दर्द होगा तो उससे भी राहत मिलेगी और नियमित रूप से डालते रहते से सुनने की क्षमता भी बेहतर होगी। हृदय के लिए फायदेमंद: हृदय रोगियों के लिए लहसुन बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायक है। इसके सेवन से रक्त संचार में व्यवधान नहीं आता तथा रक्त की धमनियों में लचीलापन बना रहता है। भोजन के बाद कच्चे लहसुन का सेवन या इसे दूध में उबाल कर पीना इस रोग में बेहद लाभकारी है। दिल के मरीजों को लहसुन का नियमित सेवन जरूर करना चाहिए। स्मरण शक्ति बेहतर बनाए: लहसुन के नियमित सेवन से स्मरण शक्ित बढम्ती है तथा दृष्टि में भी सुधार होता है। जुकाम में फायदेमंद: जुकाम होने पर लहसुन के रस को रूई के फाहे में रख कर सूंघना चाहिए। दांतों की तकलीफ है तो: पायरिया, मसूढ़ों की सूजन, दांतों में सड़न तथा अन्य दंतविकार में लहसुन का रस शहद के साथ मलने से लाभ होता है।

No comments:

Post a Comment