Wednesday 16 November 2011

ऐश्‍वर्या और बेटी कर रहे आराम, अब मुझे भी चाहिए नींद: अभिषेक 2 जानिए बच्चन परिवार के लिए कैसे रहेंगे "लिटिल ऐश" के सितारे?

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन मां बन गई हैं। ऐश्‍वर्या के पति अभिषेक बच्‍चन ने सबसे पहले करीब 9 बजकर 50 मिनट पर ट्वीट कर यह खुशखबरी दी। इसके थोड़ी देर बाद ही अमिताभ बच्‍चन ने भी ट्वीट किया, ‘मैं दादा बन गया। पोती हुई है।’ यह खबर फैलते ही बच्‍चन परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। (बच्‍चन परिवार को मिल रही बधाइयां पढ़ने के लिए रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें)।

 

‘बीबीसी’ के मुताबिक बच्ची का जन्म बुधवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर सीज़ेरियन ऑपरेशन से हुआ है। हालांकि डॉक्टरों ने अभी तक इसकी पुष्टि नही की है। बच्‍चन परिवार ने अस्‍पताल प्रबंधन को इस खबर की जानकारी देने से मना किया था।

 

इस समय ऐश्‍वर्या मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में हैं। ऐश्वर्या सोमवार रात 11.30 बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। मंगलवार को सुबह 11 बजे उन्हें लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया गया। 38 साल की ऐश्‍वर्या को तड़के चार बजे प्रसव पीड़ा महसूस हुई। डिलिवरी के वक्‍त बच्‍चन परिवार और ऐश्‍वर्या के मायके की तरफ से परिवार के सदस्‍य अस्‍पताल में मौजूद थे।  डॉक्टर ऐश्वर्या की लगातार देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल के अंदर और बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल के बाहर ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के प्रशंसकों की भीड़ जुट रही है।

 

अभिषेक बच्‍चन ने सबसे पहले ट्वीट कर यह खुशखबरी दुनियावालों के साथ शेयर की। कुछ घंटों के बाद अभिषेक ने फिर ट्वीट किया और अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। जूनियर बच्‍चन ने कहा, ‘ऐश्‍वर्या और बेटी दोनों स्‍वस्‍थ हैं। उन्‍हें आराम की जरूरत है। मैं भी सोने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन लगता नहीं कि मैं सो पाऊंगा। मैं बेहद उत्‍साहित हूं।’  

 

ऐश्‍वर्या के प्रेग्‍नेंट होने की खबर सबसे पहले अमिताभ बच्‍चन ने इस साल जून में ट्विटर के जरिये दी थी। उस दिन अकेले ट्विटर पर करीब 2000 लोगों ने शुभकामना संदेश पोस्‍ट किए। बच्‍चन परिवार के घर के बाहर भी प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

 

बच्‍चन परिवार नहीं चाहता कि मीडिया ऐश्‍वर्या की डिलिवरी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित करे। एक ओर जहां टीवी न्‍यूज चैनलों ने ऐश्‍वर्या की डिलिवरी की खबर को प्रसारित नहीं करने का फैसला किया वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी मीडिया से कहा कि वो अपने ओबी वैन भी अस्‍पताल के बाहर नहीं खड़ा करें जिसमें ऐश्‍वर्या की डिलिवरी होनी है। शायद यही वजह है कि टीवी चैनलों पर ऐश्‍वर्या को बेटी होने की खबर बिल्‍कुल ही नहीं प्रसारित की गई।

 

फिल्‍म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए 35 साल के अभिषेक और ऐश्‍वर्या ने 2007 में शादी की थी। अमिताभ और जया बच्‍चन को बेटी श्‍वेता नंदा से पोता-पोती हैं। श्‍वेता को बेटी नव्‍या नवेली और बेटा अगस्‍त्‍य हैं। 

 
(तस्वीर: अस्पताल में भर्ती होने जाती ऐश्वर्या)

 

आपकी बात

ऐश्‍वर्या-अभिषेक को बेटी होने पर बधाई देने के लिए नीचे कमेंट बॉक्‍स में अपने संदेश लिखें। आप इस जोड़ी की औलाद के लिए कोई नाम सुझाना चाहते हैं तो इसे भी कमेंट बॉक्‍स में लिख सकते हैं।  


2
सोमवार रात जब ऐश्वर्या राय बच्चन जब अस्पताल में भर्ती हुईं। तभी से सिर्फ बच्चन परिवार ही नहीं बल्कि पूरा देश उनकी होने वाली संतान का इंतजार कर रहा था। अमिताभ बच्चन ने कल रात ट्विटर पर लिखा आज उम्मीद का दिन....लेकिन फिर दूसरा दिन।

आज सुबह ही बच्चन परिवार का इंतजार खत्म हुआ। अभिषेक बच्चन की ट्विट से यह खबर मिली है कि  ऐश्वर्या ने आज सुबह लिटिल ऐश को जन्म दिया है। अभिषेक बच्चन की ट्वीट के समयानुसार अगर लिटिल ऐश की कुंडली पर ध्यान दिया जाए तो ऐश की बच्ची का जन्म पुर्नवसु नक्षत्र में हुआ है। उसकी राशि मिथुन हैं।

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली बच्ची माता के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगी। नक्षत्र के प्रभाव से ऐश्वर्या की बेटी का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण के अनुसार हा से शुरू होगा। सितारों के अनुसार ये बच्ची माता-पिता के लिए शुभ होगी। लिटिल ऐश बच्चन परिवार के लिए भाग्यशाली रहेगी। कुंडली के सितारे कहते हैं कि बेबी ऐश का जन्म शनि के उच्च राशि तुला में आ जाने पर हुआ है। ज्योतिषियो के अनुसार इस समय जन्म लेने वाले बच्चे प्रसिद्धि पाते हैं। लिटिल ऐश और ऐश कुंडली में खास बात ये है कि दोनों की कुंडली में सूर्य एक ही राशि में है। 

लिटिल ऐश के सितारे बताते हैं कि बच्ची का कार्यक्षेत्र माता-पिता के कार्यक्षेत्र से अलग होगा। शुरुआत में कुछ शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन कुछ समय बाद ये स्वतः दूर हो जाएंगी। बच्ची कुछ कम बोलने वाली रहेंगी। पिता के समान सुंदर रहेंगी। बेटी का लगाव माता से अधिक रहेगा। तकनीकी और ग्लैमर वर्ल्ड लिटिल ऐश के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment