Wednesday 30 November 2011

एक भारतीय राजकुमार पर फिदा थी दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह की बेटी



सोवियत संघ के पूर्व शासक जोसेफ स्टालिन की एकमात्र बेटी स्वेतलाना अल्लीलुयेवा का अमेरिका में 85 वर्ष की 
उम्र में निधन हो गया। 'स्काई न्यूज' के अनुसार, वह कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। स्वेतलाना उर्फ लाना पीटर्स वर्ष 1967 में सोवियत संघ से अमेरका आ गई थीं। 22 नवम्बर को विस्कांसिन में उनका निधन हो गया।

स्टालिन ने वर्ष 1941 से 1953 में मौत तक सोवियत संघ में शासन किया था। लेकिन स्वेतलाना ने साम्यवाद के साथ-साथ अपने पिता और उनकी नीतियों की भी निंदा की थी।

र्ष 1970 में वास्तुविद विलियम पीटर्स से विवाह के बाद वह विस्कांसिन में बस गई थीं। दोनों की एक बेटी ओल्गा है, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। रूस में पहली शादी से भी उनके दो बच्चे हैं, लेकिन उनकी दोनों शादियों की परिणिति तलाक के रूप में सामने आई।

भारतीय पर फिसला था स्वेतलाना का दिल

1963 में अपने टॉन्सिल का इलाज करवाते समय स्वेतलाना भारतीय राजकुमार बृजेश सिंह से मिली थी। उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के बृजेश किसी काम से मॉस्को गए थे। तब ही दोनों की मुलाकात हुई।

स्टालिन ने इस जोड़े को शादी की इजाजत नहीं दी। बृजेश सिंह को फेंफड़ों की बीमारी थी। 1966 में बृजेश की मॉस्को में मृत्यु हो गई थी।

बृजेश की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने स्वेतलाना भारत आई थीं। लेकिन राजनीतिक कारणों से वो भारत में अधिक दिन नहीं रह सकीं। और वहां से उन्हें इटली भेज दिया गया। 

स्वेतलाना 8 महीने तक बृजेश के परिवार के साथ उनके कलाकंकर स्थित घर में रही थीं। 

1967 में दिए एक साक्षात्कार में स्वेतलाना ने बृजेश को अपना पति बताया था। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी कभी बृजेश से औपचारिक तौर पर शादी नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment