Wednesday 16 November 2011

25 की हुईं हॉट सानिया, देखें अबतक की यादगार तस्वीरें


भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज 25 साल की हो गईं। सानिया मिर्जा ने महिला टेनिस की दुनिया में भारत को एक नई पहचान दी है। सानिया मिर्जा ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ विवाह बंधन में बंधी।

15 नवंबर, 1986 को इस दुनिया में कदम रखने वालीं सानिया मिर्जा आज अपने पति शोएब मलिक के साथ जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी कर रही हैं।

सानिया ने 2003 से अंतरराष्ट्रीय टेनिस करियर की शुरुआत की। मिर्जा पहली ऐसी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी, बनीं, जो डब्ल्यूटीए रैंकिंग में टॉप 30 में पहुंची। सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस जैसी स्टार खिलाड़ियों को भी मात दे चुकी है। 2004 में इन्हें टेनिस में देश का नाम रौशन करने के कारण अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा 2006 में इन्हें पद्मश्री का अवार्ड दिया गया।

सानिया मिर्जा पहली ऐसी भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्हें ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में वरियता मिली थी। साथ ही डब्ल्यूटीए टाइटल जीतने वाली भी पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं थीं।











No comments:

Post a Comment