Wednesday 30 November 2011

किस्मत का गणित: साल का आखिरी महीना कैसा रहेगा आपके लिए?

जानें आपकी किस्मत कैसी रहेगी साल के आखिरी महीने में? जोडि़ए जन्म तारीख और जानिए किस्मत के नंबर क्या कहते है आपके लिए? पढि़ए इस महीने का राशिफल 



अंक 1:
 इस महीने में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होंगे। इस महीने आपको पैसों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। इस महीने के अंत में नई जिम्मेदारी मिलने का योग है।



अंक 2 महीने की शुरुआत में ही धार्मिक कार्यक्रमों में व्यय होने की संभावना है। इस माह आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। इस महीने आपको वाहनादि से सावधान रहना चाहिए। महीने के अंत में आय में कमी होगी। 



अंक 3 इस महीने की शुरुआत में आय का उच्चतम योग बनेगा। साल के आखिरी दिन में अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। महीने के आखिरी दिनों में अपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे। 



अंक 4 इस महीने में आप कार्यस्थल पर अपना उच्चतम प्रदर्शन कर पाएंगे। अंक चार वालों को अधिकारी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। महीने के आखिरी दिनों में आपकी आय उत्तम बनी रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा।



अंक 5 अंक 5 वालों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बंधुओं से सहयोग एवं सम्मान मिलेगा। महीने के आखिरी दिनों में पुश्तैनी जायदाद से लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में जाना पड़ सकता है। 



अंक 6 इस अंक वालों को साल के आखिरी महीने में भ्रमण, मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। मकान, भूमि, भवन से लाभ होगा। इस महीने मेंं कार्यस्थल मन माफिक रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। 



अंक 7 ये महीना अंक सात वालों के लिए व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम रहेगा। कुंवारों को विवाह का योग है। महीने के आखिरी दिनों में आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। 



अंक 8 इस अंक वालों के लिए समय अच्छा है। अंक आठ वाले लोग धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। शत्रुओं की पराजय होगी। नौकरी के नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। आलस्य से हानि होगी।



अंक 9 अंक नौ वालों के लिए आय के उत्तम योग हैं। महीने के मध्य में इस राशि के लोगों का भूमि भवन खरीदने का मन बनेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। 

No comments:

Post a Comment