Tuesday 15 November 2011

अब तुला राशि वालों पर क्या असर होगा,क्योंकि शनि आ गया तुला में

आज से ढाई साल के लिए शनि देव तुला राशि में चले जाएंगे। शनि के राशि परिर्वतन से आपकी राशि पर असर पड़ेगा। जानें तुला राशि वालों के लिए शनि देव का अपनी उच्च् राशि में प्रवेश करना कैसा रहेगा।



इस राशि वालों के लिए शनि का देव का अपनी राशि में आना शुभ फल देने वाला रहेगा। तुला राशि शनि की उच्च राशि होती है। शनि देव के इस राशि में आने से इस राशि वालों को साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।

शनि के शुभ प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। शनि देव इस राशि वालों के किस्मत का सितारा बन कर आएंगे। इस राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। तुला राशि के लोग अपनी प्रतिभा से अन्य को प्रभावित करेंगे। इस राशि के लोगों का बोद्धिक स्तर उठ जाएगा। तुला राशि वालों को अनुभव से लाभ मिलेगा। इस राशि वालों को उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और पद लाभ होगा। 

शनि देव इस राशि वालों को वाहन से लाभ दिलाएंगे। इस राशि वालों को भूमि-प्रॉपर्टी और पेतृक सम्पत्ति से लाभ दिलवाएंगे।

इस राशि वालों के लिए पूरानी चिजें लकी चार्म रहेगी। इनको किस्मत का साथ मिलेगा और हर काम पूरे होंगे। इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे बढ़ेंगे लेकिन स्थियित्व मिलेगा। इस राशि वालों को भ्रष्टाचार से दूर रहना चाहिए। अगर अभी तक इस राशि वालों ने कर्ज नहीं लिया तो आने वाले इन ढाई सालों में कर्ज लेने के पूरे योग बनेंगे।



क्या करें इस राशि के लोग-

- काली गाय को घास खिलाएं, उसकी सेवा करें।

- बुराइयों एवं अधार्मिक कार्य से बचें।

- किसी बर्तन में शहद भरकर घर में रखें।

- किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मण या साधु-संत को तवा दान करें।

- नशा आदि से दूर रहें।

- बंदरों को चने आदि खिलाएं।

- शनि का दान तेल, उड़द, काले कपड़े का दान करें।

- एक बर्तन में तेल भरकर उसमें अपना मुंह देखें और पानी में बहा दें।

No comments:

Post a Comment