Monday 28 November 2011

स्टार्स की हॉट पत्नियों ने लगाए 'रा.वन' की पार्टी में चार चांद,

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने शनिवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत नए काम की व्यस्तताओं के बीच बिताया। मधुर भंडारकर की फिल्म ‘हीरोइन’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल अर्जुन की शूटिंग के साथ शुरू हुआ। नए हेअरकट के साथ अर्जुन जन्मदिन पर हुई इस शुरुआत से कई उम्मीदें रख रहे हैं। 
वैसे दिन तो उनका व्यस्तता भरा रहा लेकिन शाम उन्हांेने अपने फिल्मी दोस्तों के साथ रंगीन की। अर्जुन ने अपने दोस्तों को शानदार बर्थ-डे बैश दिया जिसमें कई सितारे शरीक हुए। रितिक रोशन और सुजैन जश्न में साथ आए। कैजुअल लुक में आए रितिक को देखकर तो नहीं लग रहा था कि वे यहां ज्यादा देर रुकेंगे लेकिन वे देर तक यहां रहे।
     रितिक के साले साहब जाएद खान और एक्टर फरदीन खान ने भी यहां मौजूदगी जताई। फिल्मी हस्तियों के अलावा क्वीनी सिंह जैसी हस्तियां भी यहां उपस्थित थीं। परमेश्वर गोदरेज ने भी यहां लोगांे का ध्यान आकर्षित किया। इनके अलावा अर्जुन के अन्य मेहमानों में डीनो मोरिया और चंकी पांडे ने भी देर रात तक जश्न का लुत्फ लिया। रात के लगभग ती बजे तक यह जश्न चला। 
पार्टी में शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान भी बहुत ही हॉट लुक में नजर आईं| वैसे देखा जाए तो पार्टी में स्टार वाइफ्स का जबरदस्त हॉट अंदाज देखने को मिला| चाहे गौरी खान हों या सुजैन या फिर महीप कपूर सभी ने अपनी सेक्सीनेस से सबको दीवाना बना दिया| देखिए पार्टी की कुछ खास तस्वीरें:


No comments:

Post a Comment