Thursday 6 February 2014

कमाल का है सोलर ब्रिज

Image Loading
दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ब्रिज लंदन की टेम्स नदी पर बनाया गया है। इस नदी पर बना ब्लैकफ्रायर्स पुल सबसे लंबा सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाला ब्रिज बन गया है। इस ब्रिज का निर्माण 1886 में हुआ था। अब इसे फिर से नए तरीके से बनाया गया है। इसमें सड़क और रेलवे ट्रैक दोनों हैं। इस पुल पर रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। सोलर पैनल इस स्टेशन की आधी बिजली की जरूरत को पूरा करते हैं। इसका निर्माण यहां पर रेल संचालन करने वाली कंपनी ने कराया है। इस पुल में सोलर पैनल लगाने में 5 साल का समय लगा है। निर्माण के चलते इस पुल को बंद कर दिया था, जिसे अब दोबारा खोला गया है। इस पुल की लंबाई 281 मीटर और चौड़ाई 32 मीटर है। इसमें लगे कुल सोलर पैनल्स की संख्या 4400 है। ये पैनल कुल 6000 वर्ग मीटर में फैले हैं।

No comments:

Post a Comment