Monday 3 February 2014

आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक केंद्र के पास वापस लौटा

Image Loadingआंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2013 सोमवार को केंद्र के पास वापस लौट आया जिसे संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत प्रदेश के प्रस्तावित बंटवारे के मुद्दे पर विचार व्यक्त करने के लिए राज्य विधानसभा के समक्ष भेजा गया था।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि संविधान की धारा तीन के तहत राज्य विधानस भा में 30 जनवरी को लाये गये विधेयक को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया था। इसे विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्यों के बयानों की अनुवादित प्रति के साथ वापस लौटाया गया। इसमें 10000 सुधार या विचार शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि राज्य के सामान्य प्रशासनिक विभाग के आठ सदस्यीय अधिकारियों का दल 60 बंडल में इसकी प्रतियों को विमान से नयी दिल्ली ले जा रहे हैं, ताकि इसे केंद्रीय गह मंत्रालय को सौंपा जा सके।

No comments:

Post a Comment