Tuesday 29 April 2014

मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

share-marketमुंबई
भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को मजबूत शुरुआत के थोड़ी देर बाद ही बाजार में गिरावट आई और एक समय सेंसेक्स 160 अंक नीचे चला गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। लेकिन अभी भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ कोराबार हो रहा है।

फिलहाल (@12.45PM) सेंसेक्स 72.06 अंकों की गिरावट के साथ 22559.55 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 22681.89 का उच्चतम स्तर और 22470.43 का न्यूनतम स्तर छुआ। निफ्टी 21.30 अंकों की गिरावट के साथ 6,739.95 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 6,779.70 का उच्चतम और 6,711.10 का न्यूनतम स्तर छुआ। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

इससे पहले आज सेंसेक्स 22.67 अंकों की तेजी के साथ 22654.28 पर 6,769.00 और निफ्टी 7.75 अंकों की तेजी के साथ 6,769.00 पर खुला। सोमवार को सेंसेक्स 56.46 अंकों की गिरावट के साथ 22631.61 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 21.50 अंक गिरकर 6761.25 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में हैंगशेंग में 94.21 अंकों की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। जबकि शंघाई मार्केट में 12.05 अंकों की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निक्केई में आज कारोबारी अवकाश है।

अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख
अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। डाउ जोंस और एसऐंडपी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि नैस्डैक और दूसरे मार्केट में गिरावट रही। एसऐंडपी मामूली बढ़त के साथ 1869.43 पर बंद हुआ। डाउ जोंस 87.28 अंकों की तेजी के साथ 4074.40 पर बंद हुआ। नैस्डैक मामूली गिरावट के साथ 4074.40 पर बंद हुआ।

No comments:

Post a Comment