Tuesday 15 April 2014

आज ही डूबा था दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, देखें टाइटैनिक के अंदर की तस्वीरें

आज ही डूबा था दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, देखें टाइटैनिक के अंदर की तस्वीरेंब्रिटेन के साउथहैम्पटन से न्यूयॉर्क की
यात्रा पर निकला टाइटैनिक जहाज आज ही के दिन 15 अप्रैल (1912) को समुद्र में डूबा था। व्हाइट स्टार लाइन कंपनी का यह 52, 310 टन वजनी जहाज 10 अप्रैल, 1912 को यात्रा पर निकला था।
 
14 अप्रैल को रात 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक बर्फ के विशाल टुकड़े से टकराया और 2 घंटे 40 मिनट में ही डूब गया। इस हादसे में 1,500 से ज्यादा यात्री मारे गए थे। जहाज पर 2,224 यात्री सवार थे।
 
टाइटैनिक से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य  
 
टाइटैनिक में टिकट का रेट
 
फर्स्ट क्लास : करीब 2.60 लाख रुपए (4,350 डॉलर)
 
सेकेंड क्लास : करीब एक लाख रुपए (1750 डॉलर)
 
थर्ड क्लास : 1800 रुपए (30 डॉलर)
 
टाइटैनिक से जुड़ी कुछ खास बातें
 
1. जहाज पर सवार 13 जोड़े हनीमून सेलिब्रेशन के लिए यात्रा पर निकले थे।
 
2. टाइटैनिक की सीटी की आवाज 11 मील दूर से सुनी जा सकती थी। 
 
3. टाइटैनिक के इंजन को चलाने में हर दिन 825 टन कोयले की खपत होती थी। 
 
4. इसे बनाने में 30 लाख से ज्यादा कीलों का इस्तेमाल किया गया था। 
 
5. टाइटैनिक में चार एलिवेटर्स थे, जिनमें से तीन फर्स्ट क्लास में और एक सेकेंड क्लास में था। 
 
6. 20 नॉट्स (37 किलोमीटर) की रफ्तार से चल रहे टाइटैनिक को रोकने के लिए इसके इंजन को पूरी रफ्तार से उल्टा चलाने की जरूरत थी। इतनी रफ्तार पर भी यह आधे मील की दूरी में रुक सकता था।

No comments:

Post a Comment